Tuesday, May 30, 2023
Homeमध्यप्रदेशSingrauli News : सिंगरौली नगर निगम के कमिश्नर आरपी सिंह का हार्ट...

Singrauli News : सिंगरौली नगर निगम के कमिश्नर आरपी सिंह का हार्ट अटैक से मौत

Singrauli News:सिंगरौली नगर निगम में कमिश्नर के पद पर पदस्थ आरपी सिंह का गुरुवार को बीती रात दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया बताया गया कि रात सीने में अचानक दर्द उठने के बाद इलाज के लिए बंदना हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उनका निधन हो गया

रात 9:00 बजे तक कर्मचारियों के साथ मीटिंग अचानक सीने में दर्द हुआ

Singrauli News:बताया जाता है कि नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर नगर निगम कमिश्नर आरपी सिंह ने देर रात 9:00 बजे तक कर्मचारियों के साथ निगम कार्यालय में बैठक आयोजित की थी इसके बाद अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और अस्पताल ले जाते हुए मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि कुछ साल पहले भी दिल का दौरा पड़ा था लेकिन तब उनकी सेहत में सुधार हो गया था लेकिन इस बार नहीं बचाया जा सका।

Singrauli News : सिंगरौली नगर निगम के कमिश्नर आरपी सिंह का हार्ट अटैक से मौत

Singrauli News

Singrauli News:सिंगरौली नगर निगम में इस बार दूसरी बार पदस्थ हुए थे करीब डेढ़ वर्ष पहले कटनी से स्थानांतरित होकर सिंगरौली नगर निगम की कमान संभाली थी काफी समय तक वह नगर निगम सिंगरौली के कमिश्नर के पद पर पदस्थ रहे हैं।

रीवा जिले के बीड़ा सेमरिया के रहने वाले थे दिवंगत कमिश्नर

दिवंगत कमिश्नर आरपी सिंह रीवा जिले के सेमरिया क्षेत्र के बीड़ा के रहने वाले थे अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

Singrauli News:आरपी सिंह के सेवाकाल में हुए थे निगम में बड़े कार्य

नगर निगम कमिश्नर आरपी सिंह सेवाकाल के दौरान सिंगरौली जिले में नगर निगम क्षेत्र में बड़े कार्य हुए थे जो हमेशा याद किए जाएंगे

घटना की सूचना मिलते ही एसपी कलेक्टर सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे अस्पताल

नगर निगम कमिश्नर आरपी सिंह के दिल का दौरा पड़ने की सूचना मिलते ही सिंगरौली जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा एसपी वीरेंद्र प्रताप सिंह शहीद नगर निगम कि कई कर्मचारी अधिकारी बंदना हॉस्पिटल पहुंचे

Singrauli News
https://anokhiaawaj.com/mp-news-recruitment-will-start-soon-in-government/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments