Singrauli News:न्याय की आस मे दर -दर भटक रही पीड़िता, एनटीपीसी आरटीआई का गोलमोल देे रही जवाब
Singrauli News: अनोखी आवाज- नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर समिति हडपने का मामला प्रकाश मे आया है। आदर्श विस्थापित बेरोजगार श्रमिक सहकारी समिति मर्यादित तेलगवां पंजीयन संख्या ए.आर/एस.डी.एच./ 766 है। उक्त समिति की अध्यक्ष सीता देवी ने एनटीपीसी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए है। समिति की अध्यक्ष सीता देवी ने वरिष्ठ सर्तकता अधिकारी को पत्र लिखकर बताया है
कि समिति को मिले कार्यों की देखरेख हेतु राजेन्द्र दुबे को नियुक्त की थी लेकिन धीरे-धीरे कूटरचित दस्तावेज तैयार कर राजेन्द्र दुबे खुद अध्यक्ष बन गए एवं फर्जी तरिके से सदस्यों को भी जोड़ लिया। मेरे अशिक्षित होने के कारण उसका यह भरपूर फायदा उठाएं , लेकिन उक्त घटना की जानकारी लगने के बाद तत्काल हमने जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन अधिकारियों की कार्यप्रणाली से महसूस हुआ की इन सबकी भी मौन सहमती है।
Singrauli News: आदर्श विस्थापित बेरोजगार श्रमिक सहकारी समिति मर्यादित तेलगवां की अध्यक्ष ने रोते हुए बताया कि राजेन्द्र दुबे हमारे रिस्तेदार है और इनके पास किसी तरह का रोजगार न होने के कारण मानवता के नाते काम देखरेख हेतु रखी थी मुझे क्या पता था कि मेरे पीठ पीछे खंजर धोपा जाएगा। राजेन्द्र दुबे ने मेरे अशिक्षित होने का लाभ उठाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अधिकारियो की मिली भगत से खुद को समिति मे अध्यक्ष बना लिया वही फर्जी तरिके से अन्य सदस्य भी बना दिये।
साथ ही समिति मे पहले से जुडे वास्तविक विस्थापित सदस्यों को भी समिति से हटा दिया गया। सूत्र बताते है कि आज राजेन्द्र दुबे के पास करोड की सम्पत्ति है। कल तक रोजगार मांग रहे थे और आज समिति हडप कर करोड़ो के मालिक बन बैठे। ऐसा आरोप है समिति की अध्यक्ष ने लगाया है और जांच की मांग की है।

न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर,अधिकारियों की मिलिभगत?
Singrauli News: वर्ष 2002 मे समिति का गठन हुआ समिति समुचित ढंग से चल रही थी लेकिन राजेन्द्र दुबे अन्दर पनप रहे लालच ने न केवल समिति के अध्यक्ष को हटाया बल्कि समिति मे शामिल विस्थापित सदस्यो को भी बाहर कर दिया। वही समिति की अध्यक्ष सीता देवी ने बताया की न्याय की आस लिए दर-दर भटक रही हू कही से न्याय की उम्मीद नजर नही आ रही है वही आगे एनटीपीसी के अधिकारियो का भी मिलिभगत का आरोप लगाते हुए
बताया कि उक्त समिति से जुडी जानकारियों के लिए कई मर्तबा आरटीआई लगाई लेकिन एक भी बार सही से जानकारी उपलब्ध नही कराई गई,लिहाजा एनटीपीसी के अधिकारियो को भी अपनी नौकरी जाने का भय सता रहा है।
Singrauli News: आगे सीता देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे थे तो मेरे नाम से कार्य क्यों आबंटित किया गया इतना ही नही कुछ लोग यह भी अफवाह फैला रहे है कि समिति का जिम्मेदार मेरे द्वारा राजेन्द्र दुबे को बनाया गया यह बाते बिल्कुल तत्थात्मक नही हैं। मुझे जिला कलेक्टर व एनटीपीसी प्रबनधन पर विश्वास है कि मुझे न्याय दिलवाएंगे। यदि न्याय नही मिलता ता कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊगी।