Saturday, June 3, 2023
Homeधर्म-त्यौहारSomwar Upay: सोमवार के दिन करें ये 5 खास उपाय, जीवन में...

Somwar Upay: सोमवार के दिन करें ये 5 खास उपाय, जीवन में आएगी सफलता

Somwar Upay: हिंदू धर्म में सोमवार के दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से और उनसे जीवन में सफलता की प्रार्थना करने से सभी कार्य सफल हो जाते हैं।

Somwar Ke Upay: सोमवार को इन कामों से खुश होते हैं महादेव

Somwar Upay शास्त्रों में भी बताया गया है कि सोमवार का दिन सभी कष्टों को दूर करने के लिए सबसे उपयोगी है। इसके साथ यह भी बताया गया है कि सोमवार के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में बड़ा परिवर्तन आता है और उस पर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किन 5 उपायों से मिलता है भगवान शिव का आशीर्वाद।

सोमवार के दिन करें ये 5 उपाय (Somwar Upay)

Somwar Upay: सोमवार के दिन करें ये 5 खास उपाय, जीवन में आएगी सफलता - Somwar  Upay do these 5 simple monday remedies for happy life and get blessing of  lord Shiva
  • भगवान शिव को समर्पित सोमवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान ध्यान करने के बाद भगवान शिव के दर्शन अवश्य करें। इसके साथ शिव चालीसा का पाठ अथवा शिवाष्टक का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की समस्याएं दूर कर देते हैं।
  • दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करें। ऐसा करने से कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ विवाह में आ रही बाधाओं से भी मुक्ति प्राप्त होती है।
  • सोमवार के दिन व्यक्ति बेलपत्र पर सफेद चंदन का टीका लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करे। ऐसा करते समय व्यक्ति को अपनी सभी मनोकामनाएं मन ही मन दोहराना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
  • इस दिन सुबह के समय घर के नजदीक बने शिव मंदिर में दूध से भगवान शिव का अभिषेक जरूर करें। इस बात का ध्यान रखें कि बर्तन तांबे का हो और दूध अर्पित करते समय ‘ॐ नमः शिवाय; का जाप निरंतर करते रहें। ऐसा करने से व्यवसाय में वृद्धि होती है।

Somwar Upay भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक उपाय यह भी बताया गया है कि शिव मंदिर में किसी शांत जगह बैठ कर ‘ॐ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र’ का 11 माला जाप करें। ऐसा करने से धन वृद्धि ऐश्वर्य और सफलता की प्राप्ति होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments