Wednesday, March 29, 2023
Homeलाइफस्टाइलSugar Level Control: न्यूट्रिशनिस्ट ने बताये ये 4 चीजें जो शुगर लेवल...

Sugar Level Control: न्यूट्रिशनिस्ट ने बताये ये 4 चीजें जो शुगर लेवल कंट्रोल रखने में है सहायक, जानिए

Sugar Level Control: न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने असंतुलित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए आहार में कौन सी चीजों को शामिल करना चाहिए इसके कुछ टिप्स शेयर किए हैं। शरीर में ग्लूकोज की मात्रा जो आपके खाने से मिलती है, उसे ब्लड शुगर कहा जाता है। ये शरीर की एनर्जी का मुख्य स्रोत होता है। हालांकि जब शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने लगता है, तो डायबिटीज और प्रीडायबिटीज की स्थिति बनती है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) के मुताबिक, भारत में हर दिन 65 बच्चे या किशोर टाइप 1 डायबिटीज की चपेट में आ रहा हैं। आईडीएफ के आंकड़ों के मुताबिक, 2045 तक भारत में लगभग 12 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीक या प्रीडाबिटीक का सामना कर रहे होंगे। डायबिटीज की बीमारी से निजात पाने के दो ही तरीके हैं पहला एक्सरसाइज और दूसरा खानपान। संतुलित और पौष्टिक भोजन करने से शरीर के असंतुलित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने असंतुलित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए आहार में कौन सी चीजों को शामिल करना चाहिए इसके कुछ टिप्स शेयर किए हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लवनीत बत्रा ने ब्लड शुगर कंट्रोल करने के असरदार उपायों के बारे में जानकारी दी हैं।

Sugar Level Control

जल्दी पेशाब आना
थकान
सरदर्द

शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं? (What to eat to control sugar level?):
जई (Oat):
ओट्स को फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। ओट्स में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं। यह पेट के लिए प्रीबायोटिक की तरह काम करता है। सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करने से दिन भर पेट भरा रहता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाए बिना आपका पेट भरा रखता है।

चना खाओ (eat gram):
न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा का कहना है कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए चने का सेवन करना चाहिए। चने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें रैफिनोज नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर के ब्लड शुगर को कम करने में मददगार साबित होता है।

सेब (Apple):
ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी, रोज एक सेब खाइए और डॉक्टर से दूर रहिए. जानकारों के मुताबिक रोजाना सेब का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सेब घुलनशील फाइबर पेक्टिन से भरपूर होते हैं, जो रक्त में शर्करा के अवशोषण को धीमा करने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

तुलसी का बीज (Basil seed):
तुलसी के बीज का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। तुलसी के बीजों का सेवन मेटाबॉलिज्म को धीमा करने में मदद करता है। यह कार्ब्स को ग्लूकोज में बदलने की प्रक्रिया को भी नियंत्रित करता है। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से एक चम्मच तुलसी के बीज का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको मधुमेह या प्रीडायबिटीज के लक्षण हैं, तो अपने आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

Urfi Javed :के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने लगाए उन पर कई गंभीर आरोप, आइये जानते है पूरी खबर

Neeta Ambani:नीता अम्बानी ने पति के होते हुए ख़रीदा ऐसा रोबोट जो सब कुछ करता है,जो की आप सोच भी नहीं सकते

Insurance Policy For Dog : चिंता न करे अब कुत्तो की भी होगी बिमा पॉलिसी, तबियत बिगड़ने पर या चोरी होने पर मिलेगा इतना पैसा…

मानसून मेकअप टिप्स: मानसून में मेकअप को लम्बे समय तक बरक़रार रखेंगे ये टिप्स

गर्दन के काले मस्से हटाने के लिए इस्तेमाल करे केले के छिलके

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments