Surya Gochar 2022: दिसंबर माह की 16 तारीख को ग्रहाधिपति सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि छोड़कर धनु राशि में जाएंगे। यहां वह 14 जनवरी 2023 तक रहेंगे। सूर्य का यह गोचर सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।
सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास भी आरंभ हो जाएगा। खरमास 14 जनवरी 2023 तक रहेगा। इस अवधि में सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। इस दौरान कुछ आसान से उपाय करके आप भी अपने जीवन में आने वाली कठिनाईयों को दूर कर सकते हैं।
सूर्य के गोचर का सभी राशियों पर होगा यह असर (Surya Gochar 2022 and its effect)
मेष राशि (Mesh Rashifal 2023)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। शत्रुओं को आसानी से परास्त कर देंगे। समय पूरी तरह से अनुकूल होगा। आपमें जबरदस्त आत्मविश्वास, साहस और ऊर्जा का संचार होगा।Surya Gochar 2022
मिथुन राशि (Mithun Rashifal 2023)

Health Tips:हेल्दी, खूबसूरत और बेदाग त्वचा के लिए करें चुकंदर का उपयोग ,जानिए कैसे
सूर्य का राशि परिवर्तन (Surya Ka Gochar) मिथुन राशि के लिए कॅरियर में ग्रोथ लेकर आएगा। उनके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन भी मधुर और आनंददायी होगी। इनकम के नए सोर्स बनेंगे।
सिंह राशि (Singh Rashifal 2023)
जिन लोगों की राशि सिंह है, उनके लिए स्वर्णिम समय आने वाला है। सूर्य की राशि होने के कारण इनके जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे। व्यापार में एकदम से नई ऊंचाईयों को छू लेंगे। जॉब करते हैं तो भी फायदे में रहेंगे।Surya Gochar 2022
तुला राशि (Tula Rashifal 2023)
गोचर के बाद सूर्य तुला राशि के लिए तीसरे घर में आ जाएगा। अतः इस राशि के जातकों के लिए यह खगोलीय घटना शुभ रहेगी। वे जल्दी ही कोई बड़ी प्रोपर्टी या कार ले सकते हैं। जीवन में भी सभी तरह की सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। बिजनेस में भी ग्रोथ होगी। किसी जगह पर पैसा भी इन्वेस्ट कर सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Rashifal 2023)
सूर्य का गोचर धनु राशि में ही होगा। ऐसे में धनु राशि के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। बढ़े-चढ़े आत्मविश्वास के दम पर वे अपने सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों और कलीग्स का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Rashifal 2023)
कुंभ राशि के जातकों के लिए 16 दिसंबर के बाद से अच्छा समय आ जाएगा। वे जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वही सफलता मिलेगी। जॉब में प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। बिजनेस में भी पहले की तुलना में सुधार होगा।