Tuesday, September 26, 2023
Homeऑटोमोबाइलधोनी की ये कार 3.3 सेकेंड में पकड़ लेती है 100km/h की...

धोनी की ये कार 3.3 सेकेंड में पकड़ लेती है 100km/h की स्पीड, घंटेभर में 335Km का सफर तय कर लेगी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी क्रिकेट में भारत के लिए सबसे सफल कप्तान भी रहे हैं

Mahendra Singh Dhoni Cars & Bikes Collection: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी क्रिकेट में भारत के लिए सबसे सफल कप्तान भी रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप, 50 ओवर वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े ICC टूर्नामेंट में विजेता बनाया है। वैसे, धोनी की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें गाड़ी चलाने का बड़ा शौक है। उनके गैराज में पावरफुल टू-व्हीलर से लेकर लग्जरी कारें खड़ी हैं। 2009 में उन्होंने करीब 1 करोड़ हमर H2 खरीदी थी। उनकी ये कार सुर्खियों में रह चुकी है। चलिए उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनके इसी कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

धोनी का कार कलेक्शन
धोनी के गैराज में हमर H2 के अलावा भी कई लग्जरी कारें मौजूद हैं। इसमें ऑडी Q7, लैंड रोवर फ्रीलेंडर, GMC Sierra, फेरारी 599 GTO, मित्सुबिसी आउटलेंडर, पजेरो SFX, टोयोटा कोरोला, पोर्शे 718 बॉक्सटर, कस्टम बिल्ट स्कॉर्पियो (ओपन), जीप ग्रैंड Cherokee, निसान जोंगा, GMC Sierra जैसी कई गाड़ियां खड़ी हैं। फेरारी 599 GTO सिर्फ 3.3 सेकेंड में 0 से 100km/h की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, इस कार से घंटेभर में 335Km का सफर तय किया जा सकता है। उनका ये कलेक्शन समय के साथ बड़ता जा रहा है। कई मौके पर धोनी अपनी कारों के फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं।

धोनी की कारों की कीमत
धोनी के पास यूं तो दर्जनभर से ज्यादा कार हैं। हालांकि, उनकी जो 7 पॉपुलर कार हैं उनकी कीमत 7 करोड़ रुपए से भी ज्यादा आंकी जाती है। जैसे, उनकी फेरारी 599 GTO की कीमत 3.57 करोड़ रुपए है। इसके साथ लैंड रोवर फ्रीलेंडर की कीमत 44.41 लाख रुपए, ऑडी Q7 की कीमत 88.33 लाख रुपए, जीप ग्रैंड Cherokee की कीमत 75.15 लाख रुपए, निसान जोंगा की कीमत 10.5 लाख रुपए और GMC Sierra की कीमत 53 लाख रुपए है।

धोनी का बाइक कलेक्शन
अब बात करें धोनी की बाइक कलेक्शन की तो यहां भी उनके पास कई शानदार बाइक हैं। उनके इस कलेक्शन में यामाहा के कई पुराने मॉडल से लेकर कई लग्जरी बाइक्स शामिल हैं। जैसे कॉन्फेडरेट X132 हैलकेट, कावासाकी निंजा, हार्ले डेविडसन, रॉयल एनफील्ड, डुकाटी 1098 और टीवीएस अपाचे जैसी बाइक उनके गैराज में खड़ी हैं। रिपोट्स के मुताबिक, उनके पास 11 से ज्यादा बाइक्स हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये बड़े बदलाव! आप पर पड़ेगा सीधा असर, निवेश करने से पहले जान लीजिए

Priyanka Chopra ने बताई सुहागरात की कहानी, कहा- निक जोनस बेडरूम में बिना रुके रातभर फिर कहते है मुझे 11 बच्चे चाहिए फिर मेरे ऊपर आकर

​​​​​​टोयोटा, इनोवा, क्रिस्टा कैमरी और फॉर्च्यूनर की प्राइस में हुआ इजाफा

Pension Scheme: भविष्य की टेंशन को करें टाटा बाय-बाय, हर महीने मिलेंगे 10,000 रूपये

कहीं आप भी सोते समय तो नहीं रखते सिरहाने ये चीज? पड़ता है बुरा असर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments