Top 10 Billionaires List:
नई दिल्ली। दुनिया के दस सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर होकर 11वें स्थान पर आ गए हैं। इसके साथ ही भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी भी चौथे स्थान से फिसलकर पांचवे स्थान पर आ गए हैं।

दसवें स्थान पर थे मुकेश अंबानी
बता दें कि इससे पहले ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में भारत के मुकेश अंबानी दसवें स्थान पर थे। फिलहाल वो टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से खिसककर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी बाजारों में आए उछाल से अरबपतियों की सूची में बदलाव देखने को मिला है।
टॉप 10 अमीरों की संपत्ति कितनी बढ़ी?
अमेरिकी बाजारों में गुरूवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। जिसके बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति में और इजाफा हो गया। उनकी संपत्ति में कल 4.36 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब उनकी कुल संपत्ति 248 अरब डॉलर हो गई है। वहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस बर्नार्ड आर्नाल्ट को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। बेजोस की संपत्ति में एक दिन में 1.36 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और अब उनकी कुल संपत्ति 146 अरब डॉलर हो गई है।
बिल गेट्स से पीछे हुए गौतम अडानी
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और गौतम अडानी दोनों की संपत्ति लगभग बराबर ही थी। लेकिन कल बिल गेट्स की संपत्ति में 2.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और गौतम अडानी की संपत्ति में 1.46 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। जिसकी वजह से गौतम अडानी बिल गेट्स से पिछड़ गए।
टॉप 10 अमीरों की सूची
एलन मस्क
जेफ बेजोस
बर्नार्ड अर्नाल्ट
बिल गेट्स
गौतम अडानी
लैरी पेज
वॉरेन बफेट
सर्गी ब्रिन
स्टीव बालमर
लैरी एडिशन
वहीं भारते के मुकेश अंबानी अब 11वें स्थान पर आ गए हैं।
diabetes मरीजों की किस लेवल पर पड़ती है इंसुलिन की जरूरत, जानिए
Vaastu Shaastra : किचन में ना लगाएं ऐसे चींजे,वरना पड़ सकता भारी नुकसान !
Redmi K50I:रेडमी K50I के साथ मिल रहा है ₹5000 तक का यह डिवाइस फ्री जानिए क्या है पूरी खबर