Wednesday, December 6, 2023
Homeधर्म-त्यौहारTulsi Ke Upay: तुलसी का पौधा सूख जाएं तो होता है अपशकुन,...

Tulsi Ke Upay: तुलसी का पौधा सूख जाएं तो होता है अपशकुन, सुखने से पहले करें ये उपाय

Tulsi Ke Upay: हिंदुओं में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह पौधा लक्ष्मी जी का प्रतीक है और घर में पॉजिटिविटी लाता है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा बिल्कुल हरा-भरा होता है, उस घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी या शक्तियां नहीं होती हैं। यही कारण है कि इसे प्रत्येक घर में रखने का आग्रह किया गया है।

इस पौधे को लेकर धार्मिक ग्रंथों में कई तरह के नियम भी बताए गए हैं। कई तरह के पूजा-पाठ और अन्य कर्मकांड बताए गए हैं। उदाहरण के लिए कभी भी तुलसी के पौधे की सदैव विष्णुजी के साथ ही पूजा की जाती है। इस पौधे के जरिए आप अपने आने वाले भविष्य को भी जान सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में.

Tulsi Ke Upay

सूखता हुआ तुलसी का पौधा देता है ये संकेत (Tulsi Ke Upay)

Tulsi Ke Upay: तुलसी के पौधे को घर में उगाने के लिए किसी प्रकार की ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। प्रतिदिन इसे पानी देना पर्याप्त होता है, कभी-कभार आप इसमें गोबर का कंडा भी खाद के रूप में डाल सकते हैं। परन्तु फिर भी कई बार तुलसी का पौधा मुरझाने लगता है। जब भी ऐसा हो तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

  1. यदि पर्याप्त देखभाल और भरसक प्रयासों के बाद भी तुलसी का पौधा सूखने लगे तो यह घर में किसी अनिष्ट के आने का संकेत है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जो निम्न प्रकार हैं-
  2. घर में पितृ दोष होने पर भी तुलसी का पौधा सूख सकता है। ऐसा होने पर सावधान हो जाएं, क्योंकि यह घर में पारिवारिक क्लेश, आर्थिक हानि और अन्य तरह की समस्याओं को बताता है।
  3. घर में किसी तरह की नेगेटिव एनर्जी या बुरी शक्तियों के आने पर उसका सबसे पहला असर तुलसी पर ही होता है। उस स्थिति में यह पौधा दो-तीन दिन में ही पूरी तरह सूख कर मुरझा जाता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत ही भगवान की शरण लेनी चाहिए।
  4. कई बार तुलसी का पौधा सही देखभाल नहीं होने के काऱण भी मुरझा जाता है। उस स्थिति में आपको इसका पर्याप्त देखभाल करनी चाहिए। इसी तरह सर्दियों के मौसम में तुलसी के पौधे को छत पर रखना है तो किसी कपड़े से ढक कर रखना चाहिए। Tulsi Ke Upay
Tulsi Ke Upay
Tulsi Ke Upay

तुलसी का पौधा सूखने पर क्या करें (Tulsi Plants Precautions)

यदि आपके सभी प्रयासों के बाद भी तुलसी का पौधा पूरी तरह सूख जाएं तो आपको कुछ खास काम करने चाहिए।

  • सबसे पहले तो उस सूखे हुए पौधे को हटा कर उसकी जगह नया पौधा लगाएं।
  • तुलसी के पौधे को मौसम के असर से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करें।
  • घर में किसी अनिष्ट की आशंका होने पर किसी विद्वान ज्योतिषी से सलाह करें तथा उनका मार्गदर्शन लें।

FIFA WORLD CUP 2022: ‘वाह क्या फाइनल मैच है’ पेनाल्टी शूट आउट में CHAMPION बनी 36 साल बाद अर्जेंटीना की टीम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments