Thursday, March 30, 2023
Homeधर्म-त्यौहारVastu Tips : वास्तु के अनुसार घर पर रखें ये 5 चीजें,परिवार...

Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर पर रखें ये 5 चीजें,परिवार पर बनी रहेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips Ghar Par Rakhe Ye 5 Cheeje :- मेहनत करने के बाद भी आपके घर में धन नहीं है या आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी चीजें हमारे जीवन पर नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि वास्तु के नियमों के अनुसार ही चीजें घर में रखें।

वास्तु शास्त्र में ऐसी पांच बातें बताई गई हैं, जो धन और सुख में बाधा डालने वाली नकारात्मक शक्तियों को खत्म करती हैं और आपके परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि वास्तु के नियमों के अनुसार घर में कौन सी चीजें रखनी होती हैं यह शुभ होता है।

Vastu Tips

घर में रखें बांसुरी
भगवान कृष्ण की पसंदीदा बांसुरी आपके जीवन में भी मिठास भर सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बांसुरी रखने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की पूर्व या उत्तर दिशा में चांदी की बांसुरी रखने से धन की वृद्धि होती है। चांदी के स्थान पर सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

घर में रखें नारियल
नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। श्री यानि लक्ष्मी, ऐसे में नारियल को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जिस घर में नियमित रूप से पूजा की जाती है उस घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती है। इससे धन लाभ भी होता है।

घर में रखें भगवान गणेश की मूर्ति
किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने से धन की प्राप्ति होती है, साथ ही सुख-समृद्धि का संचार भी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गणेश जी की नृत्य मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। इसे ईशान कोण में रखना चाहिए। आप भगवान गणेश की तस्वीर का भी उपयोग कर सकते हैं।

घर में रखें माँ लक्ष्मी और कुबेर
आपके घर में देवी लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की तस्वीर या मूर्ति अवश्य होनी चाहिए। इस आय से घर में धन में वृद्धि होगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर महाराज हैं, इसलिए उन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।

घर में रखें शंख
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शंख रखने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। शंख की ध्वनि हवा को शुद्ध और सकारात्मक बनाती है। शास्त्रों के अनुसार घर में देवी लक्ष्मी के हाथों में शंख सजाए जाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

JIPMER Recruitment 2022 : यहाँ निकली नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों भर्ती,अंतिम तिथि 11 अगस्त

Lifestyle News: क्या आप गले के इंफेक्शन से परेशान है तो इस्तेमाल करे ये मुलेठी, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

Top 10 Billionaires List: मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची से बाहर, गौतम अडानी भी इस स्थान पर फिसले

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ किया रैंपवॉक, स्टेज पर किया कुछ ऐसा काम कि वीडियो हुआ वायरल

Sonu Nigam Birthday: शादियों में पिता संग गाते थे सोनू निगम, विवादों से भी रहा है पुराना नाता, जानें खास बातें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments