Wednesday, June 7, 2023
Homeलाइफस्टाइलVitamin D: शरीर में विटामिन D की कमी के ये हैं लक्षण,...

Vitamin D: शरीर में विटामिन D की कमी के ये हैं लक्षण, जानें बढ़ाने के उपाय

Vitamin d यह शरीर में रोगों को दूर भगाने का काम करता है। इसकी कमी से कमर दर्द थकान डिप्रेशन बालों का झड़ना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खाने-पीने में लापरवाही करने से शरीर में इसकी कमी होती है।

Vitamin D

Lifestyle Desk.Vitamin D हमारे शरीर के लिए कॉफी महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। कमजोर हड्डियां, दात की बीमारी विटामिन D की कमी के कारण ही होता है। आजकल बदलते लाइफस्टाइल के कारण हर किसी में इस विटामिन की कमी पायी जाती है। शरीर में कैल्शियम की भरपाई विटामिन D करता है। आंकड़ों के अनुसार, देश में 70 से 90 प्रतिशत लोग इस विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं।

Vitamin D बाकी विटामिनों से कॉफी अलग है। यह शरीर में हार्मोन के रूप में काम करता है। इसकी कमी से शरीर के साथ मानसिक सेहत पर भी असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं, विटामिन डी की कमी के क्या हैं लक्षण और इसकी कमी को कैसे दूर किया जा सकता है?

Lifestyle Desk.Vitamin D की कमी के ये हैं लक्षण

– इस विटामिन की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। दरअसल हल्का चोट लगने पर भी हड्डियों की टूटने की संभावना रहती है। कभी-कभी शरीर में ऐठन की समस्या भी होने लगती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों की BMI 30 से ज्यादा होता है या शरीर में फैट की मात्रा अधिक होती है तो उन्हें भी इसकी कमी का सामना करना पड़ता है।

– जिन लोगों को धूप में रहने का मौका नहीं मिलता है, वे भी इस विटामिन की समस्या से जूझते हैं।

VITAMIN D: यह क्या है, यह क्यों आवश्यक है? - DesiGyan
Vitamin D

– उम्र बढ़ने पर भी शरीर में विटामिन D की कमी होने लगती है। जिसके कारण उठने-बैठने में परेशानी होती है।

– अगर आपको हर समय बुखार, सर्दी-जुखाम की समस्या होती है तो आपको विटामिन D की सख्त जरूरत है। ये शरीरन के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है

शरीर में विटामिन D की कमी को ऐसे पूरा करें-

मशरूम यह कई विटामिन्स का स्रोत है। इसमें प्रचुर मात्रा विटामिन C और विटामिन D पाया जाता है। यह बाजार में भी आसानी से मिल जाता है. इसकी सब्जी भी कॉफी टेस्टी होती है। इसे आप भोजन में शामिल कर विटामिन D की कमी को पूरा कर सकते हैं।

दही– यह भी विटामिन D और कैल्शियम का मुख्य स्रोत है। यह शरीर में विटामिन्स की कमी को पूरा करने के अलावा पाचन शक्ती को भी मजबूत बनाता है।

मछली– जो लोग नॉनवेज के शौकीन हैं, उन्हें अपने भोजन में मछली को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन D पाया जाता है।

धूप– धूप भी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। नियमित तौर पर आपको सुबह के धूप में बैठना चाहिए। इससे विटामिन D की कमी दूर होती है।

ओट्स– इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन D और फाइबर पाया जाता है। जो भोजन को पचाने में मदद करता है।

Health Tips: अगर आप को भी डाक्टर और दवाइयों से छुटकारा पाना है अपनाये ये आदते

Health Tips: अगर आप को भी डाक्टर और दवाइयों से छुटकारा पाना है अपनाये ये आदते

Home Beauty Tips : ये 4 घरेलु नुस्खे से चमक जाएगी आप की त्वचा ,जानिए कैसे

Vastu Tips:घर में क्यों और किस दिशा में लगाना चाहिए भगवान की तस्वीर?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments