Wednesday, June 7, 2023
Homeधर्म-त्यौहारVastu Tips: घर में तुलसी के साथ लगाएं ये 3 चमत्कारी पौधे,...

Vastu Tips: घर में तुलसी के साथ लगाएं ये 3 चमत्कारी पौधे, फिर देखें

Vastu Tips : तुलसी के पौधे को भारतीय संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र पौधा माना जाता है।

Vastu Tips: ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए तुलसी के पौधे की उसी तरह से देखभाल की जाती है जैसे बच्चे की होती है। हिंदुओं का शायद ही कोई घर होगा, जहां तुलसी का पौधा न हो। ऐसा माना जाता है कि तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होने से घर में हमेशा धन और संपत्ति का आगमन होता है।

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है तुलसी

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें किस दिन और किस दिशा में लगाना  होता है शुभ। India Narrative Hindi
Vastu Tips

शास्त्रों के अनुसार तुलसी का पौधा न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इसका काफी महत्व माना जाता है। तुलसी के पौधे में कई ऐसे आयुर्वेदिक गुण होते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। हिंदू धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि यदि आप तुलसी के साथ कुछ विशेष पौधे लगाते हैं तो इसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर पर अपनी कृपा बरसाती हैं और भगवान विष्णु भी उन्हें आशीर्वाद देते हैं।

धतूरे का पौधा भोले शंकर को प्रिय

सबसे पहले बात करते हैं काले धतूरा के पौधे की। माना जाता है कि इस पौधे का संबंध भगवान शंकर से है। कहा जाता है कि काले धतूरे के पौधे में भोलेनाथ का वास होता है। इसलिए इनकी पूजा करते समय काले धतूरे के पत्ते चढ़ाने की परंपरा है। यह पौधा सभी शिव मंदिरों में आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए अगर आप घर में तुलसी के साथ धतूरे का पौधा लगाते हैं तो आपको मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान शिव की भी भरपूर कृपा प्राप्त होगी।

शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से है

हिंदू मान्यताओं के अनुसार शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से माना जाता है। कहा जाता है कि शमी का पौधा घर में लगाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यापार और नौकरी से जुड़ी परेशानियां अपने आप खत्म हो जाती हैं। इससे व्यक्ति के रुके हुए काम भी पूरे होने लगते हैं। इसलिए यदि आप तुलसी के पौधे के साथ शमी का पौधा लगाते हैं तो घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां अपने आप दूर होने लगती हैं।

दोनों पौधों से पितृ दोष दूर हो जाता है।

शास्त्रों के अनुसार तुलसी के साथ काला धतूरा और शमी का पौधा घर में लगाने से न सिर्फ परिवार में सुख-समृद्धि आती है बल्कि पितृ दोष भी दूर होता है। इसके लिए रोज सुबह स्नान कर घर के मंदिर में पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही तुलसी, शमी और काले धतूरे के पौधों को पानी में दूध मिलाकर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है और व्यक्ति सफलता के पथ पर आगे बढ़ता है।

Dark Lipstick Tips – डार्क लिपस्टिक देता है बोल्‍ड लुक, जानें इसे अप्‍लाई करने का सही तरीका

Angha Bhonsle – इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं ‘अनुपमा’ की मशहूर एक्ट्रेस, कृष्ण की भक्ति सेवा में लीन है।

Kia Sonet SUV – इस लग्जरी एसयूवी में मिलेगा सनरूफ का मजा, आज ही घर लाएं सिर्फ 15 हजार

India Luxury Trains – भारत में 9 लग्जरी ट्रेनें, जिनके आगे फाइव स्टार होटल फेल

Anand Mahindra – आनंद महिंद्रा से ट्विटर यूजर ने पूछा- ‘आपने Scorpio-N नाम क्यों रखा?’,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments