Karwa Chauth पर इन रंगों के कपड़े बिल्कुल न पहनें
हिंदू धर्म में Karwa Chauth का बहुत खास महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को बहुत ही श्रद्धा भाव से रखती है। अपने पति की लंबी आयु के लिए इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चांद को देखने के बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत को खोलती है। कुछ ही दिनों में करवा चौथ आने वाला है। इस व्रत के दौरान महिला सोलह शृंगार करती है और नए वस्त्र धारण करती हैं।

Karwa Chauth अपने दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं कोई कसर नहीं छोड़ती और अलग-अलग रंग के वस्त्र धरण करती हैं। लेकिन कुछ रंग ऐसे भी है जिन्हें पहन कर करवा चौथ की पूजा करना अशुभ माना जाता है। करवा चौथ के व्रत के दौरान महिलाओं को नीले रंग की साड़ी नहीं पहनी चाहिए, व्रत के दौरान इस रंग की साड़ी पहनना शुभ नहीं होता है। सफेद रंग करवा चौथ के व्रत पर पहनना अशुभ माना जाता है, क्योंकि हिंदू धर्म में सफेद वस्त्र किसी की मृत्यु पर पहने जाते हैं। इसलिए सफेद रंग की साड़ियां या वस्त्र पहनने की गलती ना करें।
यदि आप करवा चौथ के दिन ग्रे कलर की साड़ी पहनने की सोच रहे हैं तो यह विचार अपने मन से निकाल दे। ग्रे कलर महिलाओं के लिए करवा चौथ पर पहनना अशुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में काले रंग के वस्त्र को भी किसी पूजा पाठ के व्रत के दौरान पहनना बहुत अशुभ माना जाता है। इसलिए यदि आप करवा चौथ की पूजा कर रहे हैं तो इस दिन काले रंग के कपड़े ना पहने। हरा, गुलाबी, गुलाबी, लाल, मरून और पीले रंग के सूट, लहंगा और साड़ी करवा चौथ के लिए शुभ माना जाता है।
Maruti SUV:इस दिवाली ले जाए यह चमचमाती कार है मारुति ग्रैंड विटारा को
Singrauli News : थोकबंद तबादले कई पटवारियों को इधर से उधर किया
Nita Ambani मंहगे आभूषणों के साथ 315 करोड़ का मोबाइल ऱखती है, जानिए किस कंपनी की सिम कर रही इस्तेमाल
Aaj ka Rashifal 9 September: इन 6 राशि वालों के दायित्व की पूर्ति 1