रेखा अपने समय की एक सफल अभिनेत्री थीं। भानुरेखा गणेशन का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को हुआ था। वह रेखा के नाम से जानी जाती हैं। रेखा बॉलीवुड फिल्मों में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक है। रेखा ने तेलुगु फिल्म रंगुला रत्नम में एक बाल अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया, लेकिन 1970 की फिल्म सावन भादों से हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की। 2010 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। रेखा की माता का नाम पुष्पावली और पिता का नाम जेमिनी गणेशन है।
रेखा के पिता के तीन अन्य महिलाओ के साथ संबंध थे
कहा जाता है कि रेखा के पिता ने उनकी मां से शादी नहीं की थी। रेखा के माता-पिता साउथ फिल्मों का जाना-पहचाना नाम हैं। जैमिनी गणेशन शादीशुदा थी और उसके तीन अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे। रेखा की सात बहनें और एक भाई है। रेखा की सभी बहनें एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध रखती हैं।
प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है
रेखा की एक बहन है जिसका नाम कमला सेल्वराज है जो एक डॉक्टर है। प्रिया सेल्वराज कमला की बेटी हैं। प्रिया अपनी मां की तरह एक डॉक्टर हैं और चेन्नई में कई नामों से जानी जाती हैं। रेखा की भांजी प्रिया रेखा की कॉपी लगती हैं। प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी ढेर सारी तस्वीरें हैं।
लोगों ने कहा ये तो रेखा की कॉपी है
उन्होंने अपनी फैमिली फोटो के अलावा अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी फोटो देखते ही फैंस रेखा को मिस कर रहे हैं. उनकी फोटो पर कई लोगों ने लिखा है, ये रेखा की कॉपी है.
Chanakya Niti: चाणक्य के बताये 5 नियम जिनका पालन सबको करना चाहिए
Maruti suzuki ने इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ लॉन्च की नई ब्रेजा, 7.99 लाख है शुरुआती कीमत