kolkata Doctor Case: पीड़िता डॉक्टर की पहचान होने पर सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज, सुनवाई लगातार जारी

By
On:
Follow Us

kolkata Doctor Case:- पीड़िता डॉक्टर की पहचान होने पर सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज, सुनवाई लगातार जारी, पीड़िता डॉक्टर के इस मामले में जहां जांच चल रही है, वहीं लापरवाही के चलते डॉक्टरों और आम लोगों में नाराजगी बनी हुई है। इस मामले पर राजनीति भी खूब की जा रही है।

कोलकाता में हुए लेडी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर इस मामले में आज का दिन महत्वपूर्ण होने वाला है। इस मामले में स्वत: संज्ञान करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय पीठ सुनवाई कर रही है। सुनवाई के शुरू में चीज जस्टिस ने कहा है कि ये मामला बहुत ज्यादा गंभीर है। बता दे इस दौरान इस दरिंदगी की शिकार हुई डॉक्टर की पहचान उजागर होने के बाद जजों ने आपत्ति दर्ज की है।

यह भी पढ़े: Business Idea: इस पेड़ की खेती से आपको मिलेंगे लाखों-करोड़ो रूपए, जानिए इस पेड़ के बारे में विस्तार से

इसी बीच, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट ऑफ इंडिया की याचिकाओं पर भी सुनवाई होने वाली है।

DMA की याचिका में मांग रखी गई है कि कोलकाता की लेडी डॉक्टर के इस मामले में जल्द ही न्याय दिया जाए। इसके साथ ही हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़े: Vivo T3 Pro 5G: धाकड़ स्टोरज के साथ मार्केट में मारी एंट्री बेहद कड़क है माइलेज Vivo T3 Pro 5G स्मार्टफोन

आज आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट

जानकारी मिली है कि CBI को आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट की मंजूरी मिल चुकी है। पॉलीग्राफी टेस्ट आज होने वाला है। संजय रॉय से लगातार पूछताछ की जा रही है। बता दे एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम के चलते पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस न्यू दिल्ली पहुंच चुके हैं। आज वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने वाले है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने वाले है। इसी दौरान वह बंगाल के हालात पर अपनी रिपोर्ट सौंपने वाले है।

anokhiaawaj.in

अनोखी आवाज़ "यथा नाम,तथा गुण

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment