लोकतंत्र सेनानियों की बल्ले बल्ले,मोहन यादव ने कर दीं बड़ी घोषणा

By
On:
Follow Us

सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए कई घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है की संघर्ष गाथा का इतिहास पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगा। वर्तमान पीढ़ी को तत्कालीन परिस्थितियों, दमन और लोकतंत्र सेनानियों की जीवटता के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम में उल्लेख किया जाएगा। भोपाल में लोकतंत्र सेनानियों के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को सर्किट हाउस में तीन दिन रुकने और आराम करने की सुविधा और टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जिन लोकतंत्र सेनानियों को अभी तक ताम्रपत्र नहीं मिला है, उन्हें ताम्रपत्र मिलेगा। लोकतंत्र सेनानियों को अपना पास दिखाने पर टोल पर छूट भी मिलेगी। आपके आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज में होने वाले खर्च के भुगतान में कोई देरी नहीं होगी।

कलेक्टर द्वारा 3 माह की अवधि में भुगतान की गारंटी दी जायेगी। गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल या अन्य महानगर में जा सकें। एयर टैक्सी सेवा के किराये पर 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। लोकतंत्र सेनानियों का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसके साथ ही अंतिम संस्कार के समय दी जाने वाली 8,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोकतंत्र सेनानियों का सीएम ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष तपन भौमिक ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

anokhiaawaj.in

अनोखी आवाज़ "यथा नाम,तथा गुण

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment