Advertisement

Health Tips : कुछ आसान उपाय करके आप भी पा सकते हैं चश्मे से छुटकारा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Eyesight incresing tips: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शायद ही ऐसा कोई बचा होगा जिसे आँखों की समस्या न हो. बूढ़े,जवान,बच्चे अधिकांश लोग घंटों कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल स्क्रीन के सामने बिताते हैं। लगातार स्क्रीन देखने, पर्याप्त आराम न मिलने और असंतुलित दिनचर्या के कारण आंखों में थकान, सूखापन और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। जो की बढ़ती उम्र के साथ और भी आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकती है और आगे चलके लोगों को चश्मे और दवाइयों का सहारा लेना पड़ सकता है। ऐसे यदि आप चाहते है की आपको आँखों की समस्या से न जूझना पड़े और दवाई,चश्मे का सहारा न लेना पड़े तो हम आपको कुछ तरिके बता रहे है जिससे आपको रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

आँखों का एक्सरसाइज

आज के दिनचर्चा के हिसाब से एक्सरसाइज करना अत्यंत आवश्यक हैं.आपके पास समय है तो आप पुरे शरीर का एक्सरसाइज कर सकते है यदि नहीं है तो आंखों की सेहत के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। नियमित रूप से व्यायाम करने वाले लोगों में आंखों की रोशनी काफी अच्छी होती है। व्यायाम करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। वजन बढ़ने के कारण टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। इसलिए रोज व्यायाम करें और अपनी आंखों को स्वस्थ रखें।

यह भी पढ़े- MP पुलिस में निकली भर्ती ,ऐसे करे फटाफट आवेदन

 

सरसों का तेल करेगा मदद

सरसों का तेल हम खाने में इस्तेमाल करते है लेकिन ध्यान रखे बाजार में बिकने वाले तेल सेहद बिगाड़ सकते है. लेकिन घर का या कुछ अच्छी कंपनियों के तेल इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। पैर के तलवों पर करीब 10-20 मिनट तक रोजाना मालिश करके सोएं,इससे न सिर्फ शारीरक थकना मिटेगी बल्कि आँखों के लिए भी फायदा करेगा।

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण को वेदो मर वरदान के तौर पर देखा गया है यह अनेको बीमारियों का समूल नाशक है इसके साथ ही आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसके लिए आप रात में पानी में भिगोकर इसको सुबह छानकर उस पानी से आंखों को धोएं।

संतरे और गाजर का जूस लाभदायक

संतरे और गाजर हमारे पुरे शरीर के लिए लाभदायक है लेकिन आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप संतरे और गाजर के जूस का सेवन भी कर सकते हैं. खाने के बाद या फिर किसी भी समय 1 संतरे और गाजर का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है.

गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा को निखारने के साथ-साथ आंखों के लिए काफी कारगर माना जाता है। गुलाब जल आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप गुलाब जल की दो तीन बूंद को हफ्ते में दो से तीन बार आंखों में डाल सकते हैं। यह आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल को साफ करने के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

यह भी पढ़े- भोपाल में डॉक्टर्स ने भरी हुंकार,स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सड़क पर MBBS के इंटर्न

 

पालक
पालक कई ऐसे गुणों से भरपूर होती है जो हमारे पूरे स्वास्थय के लिए फायदेमंद होता है. इसमें आयरन, जिंक, विटामिन ए और ई पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है. आप पालक की सब्जी, सूप या फिर इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं. लेकिन बरसात या अन्य मौसम में देख कर उपयोग करे.

बादाम और शकरकंद

बादाम न सिर्फ यादास्त बढ़ाने में मदद करता है बल्कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए. वहीं शाम के समय शकरकंद खानी चाहिए. इन दोनों चीजों का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है.

इन विभिन्न तरीकों को अपनाकर आप भी आँखो की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं इसके साथ ही रोशनी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Anokhi Aawaj
Author: Anokhi Aawaj