Advertisement

singrauli News : सिंगरौली कंचन ज्वेलर्स में डकैती करने वाले पकड़ाए,देखिये कैसे की थी लूट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सिंगरौली।  विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत चौकी अंतर्गत शंकर मार्केट के बजरंग काम्पलेक्स स्थित कंचन ज्वेलर्स दुकान में गुरुवार की शाम 6 बजे कट्टे के दम पर नकाबपोश
अंतऱराज्यीय लूट गिरोह के आधा दर्जन लुटेरे द्वारा लगभग 50 लाख रूपये की कीमती ज्वेलर्स व ढाई लाख नगदी की लूटपाट कर सनसनी फैला कर फरार कुल छः लुटेरों मे से तीन लुटेरों को घटना के छः घंटे के भीतर पकड़ने मे सिंगरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार तीनो लुटेरों से डकैती के ज्वेलर्स मे से 220.7 ग्राम सोना, 205.410 ग्राम चांदी और 104200 नगदी बरामद हो गया है।

15 अक्टूबर से लागू होंगे UPI के नए नियम,2000 से ज्यादा पर देना होगा चार्ज !

आपको बता दे कि 17 सितम्बर दिन गुरुवार को जयंत शंकर मार्केट के बजरंग काम्पलेक्स स्थित कंचन ज्वेलर्स मे हुई डकैती की लिखित सूचना फरियादी अखिलेश कुमार वर्मा पुत्र कमेश्वर प्रसाद सोनी उम्र 48 वर्ष निवासी शंकर मार्केट जयंत थाना विंध्यनगर में चौकी पर उपस्थित होकर बताया कि बजरंग कंपलेक्स स्थित उसके कंचन ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात पांच लूटेरे पिटस्टल व कट्टा लहराते दुकान के अंदर घुस आये और कट्टा सटाकर सभी को डराते धमकाते गाली देते हुए मोबाइल छीन लिए और हम लोग को वहीं पर कैद कर लिया। फरियादी के अनुसार चार लूटेरे दुकान के अंदर से आभूषण एवं काउंटर से पैसे निकाले हैं जबकि एक बाहर गेट पर पहरेदारी कर रहा था और एक बदमाश बाइक पर सवार होकर दूर से रेकी कर रहा था। दुकान से सोने के आभूषण करीब 300 ग्राम एवं चांदी के आभूषण 200 ग्राम व काउंटर में रखे नगदी ढाई लाख रूपए लूट कर ले गए।

क्या मध्यप्रदेश में बंद हो जाएगी Ladli Behna Yojana ?

 

 

ज्वेलर्स डकैती के दौरान आरोपियों ने दुकान स्टाफ राहुल कुमार विश्वकर्मा द्वारा विरोध करने पर पिस्टल के बट से उसके सिर पर हमला और फायरिंग कर दिया गया जिससे उसके हाथ में गोली लगी और खून बहने लगा। फरियादी ने बताया की उसके सर पर भी पिस्टल के बट से हमला किया गया।लूटपाट के दौरान लुटेरों ने तकरीबन तीन से चार राउंड पिस्टल व कट्टा से फायरिंग किया और सब सामान लूट कर ले गए। आगे जानकारी मे आईजी श्री राजपूत ने बताया कि लुटेरों की संख्या कुल छः थी जिसमें से तीन-तीन संख्या मे बदमाश दो बाइक से सवार होकर लुटे हुए ज्वेलर्स और नजदीक को लेकर परियोजना की कालोनी सेक्टर 1 की तरफ से भाग निकले।

 

 

uttam Dubey
Author: uttam Dubey

पत्रकारिता में 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव। खोजी खबरों में विशेष रूचि। सिखने का जूनून रखते हैं।