भोपाल। Kailaras Sugar Mill देश में बढ़ते शक़्कर के दामों को लेकर सरकार ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए फिर सुगर मिल चालू करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज का बेहतर लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
सरकार के पहल से किसान खुश
मिल के पुनरुद्धार को लेकर राज्य सरकार पहले से ही प्रशासनिक स्तर पर प्रयास कर रही है।सरकार ने मिल की जमीन, प्लांट मशीनरी और अन्य बुनियादी ढांचे को एमएसएमई विभाग को हस्तांतरित कर दिया था। इसके बाद मिल के संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से 30 वर्ष की लीज पर प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। मिल को “जैसी स्थिति है, जहां है” के आधार पर सौंपने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया सितंबर के मध्य तक जारी रहने की संभावना है। वही सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसान खुश है। वही दूसरी ओर मिल के पुनः संचालन से किसानों को लाभ मिलेगा बल्कि देश व प्रदेश के लाखों लोगों को पर्याप्त मात्रा में शक़्कर मिल सकेगी।
यह भी पढ़े – एमपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज़,इन इलाको में होगी झमाझम बारिश
1,250 टीसीडी क्षमता वाली मिल
मुख्यमंत्री की ओर से मिला यह सीधा आश्वासन कैलारस चीनी मिल के पुनरुद्धार के प्रयासों को मजबूत राजनीतिक समर्थन माना जा रहा है। मिल की गन्ना पेराई क्षमता 1,250 टन प्रतिदिन है। लंबे समय से बंद पड़ी कैलारस इकाई को दोबारा शुरू करने की दिशा में अब प्रशासनिक प्रक्रिया और सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता के चलते ठोस प्रगति की उम्मीद बढ़ गई है। इससे क्षेत्र के गन्ना किसानों को बाजार और बेहतर आय के नए अवसर मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।
E20 के कारण बढ़े थे शक़्कर के दाम
E20 पेट्रोल के कारण देश में गन्ने की मांग तेज हुई और जब गन्ना भारी मात्रा में उधर जाने लगा तो इधर शक़्कर के उपयोगकर्ताओं के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। और शक़्कर के दाम आसमान छूने लगे। कही 80 तो कहीं 90 रूपये प्रति किलो तक शक़्कर के रेट हो गए। सरकार को लोग कोसने लगे ऐसे में एमपी के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने अच्छा निर्णय लेते हुए वर्षों से बंद पड़ी शक़्कर मिल को पुनः चालू करने का निणर्य लिया। जिससे अब कयास लगाए जा रहे है की इस मिल के फिर शुरू होने से किसानो और आम जनता को काफी हद तक राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े –MP पुलिस में निकली भर्ती ,ऐसे करे फटाफट आवेदन





