Kali Muli Ki Kheti: छप्परफाड़ कमाई के लिए करें काली मूली की खेती, लागत कम और मुनाफा होगा तगड़ा

By
On:
Follow Us

Kali Muli Ki Kheti:- छप्परफाड़ कमाई के लिए करें काली मूली की खेती, लागत कम और मुनाफा होगा तगड़ा, काली मूली की खेती अपने आप में ही बहुत खास है यह किसी संजीवनी से कम नहीं है। काली मूली के फायदे हैं ही, इसके साथ ही इसकी खेती से किसानों की किस्मत भी खुल सकती है। काली मूली की डिमांड मार्केट में भी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। आपको काली मूली में भी जबरदस्त मात्रा में विटामिन और फाइबर मिलते है।

खेती का सही समय

काली मूली की खेती सफेद मूली के जैसे ही की जाती है। वैसे तो यह दिखने में पूरी तरह से काली होती है। यह शल जैसी नजर आती है। लेकिन, अंदर से यह सफेद ही दिखती है। असल में, काली मूली की खेती तो किसान पुरे साल कर सकते हैं, लेकिन बता दे ठंड का मौसम इसके लिए बहुत उपयुक्त कहा जाता है। काली मूली का स्वाद भी सफेद मूली से बहुत अलग है। जिसमे बहुत सारे पोषक तत्व मिलते है। काली मूली की डिमांड ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बहुत ज्यादा है।

यह भी पढ़े: MP Weather News: एमपी में लगातार करवट बदल रहा मौसम, सतना-रीवा सहित 4 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट

खर्चा और मुनाफा

बता दे काली मूली की खेती अधिक खर्चीली नहीं है, यह भी आपके लिए लाभदायक साबित होती है। एक एकड़ में इसकी खेती करने में लगभग 30-35 हजार रुपये तक का खर्च आ जाता है। फसल करीब 120 दिनों में तैयार होती है। आप अगर अच्छी खेती करते हैं, तब एक एकड़ में लगभग 70 से 80 क्विंटल तक काली मूली की उपज कर सकते हैं। काली मूली की मार्केट में कीमत सफेद मूली से अधिक होती है। इसको 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव में बेच सकते है।

यह भी पढ़े: Hero Xtreme 125R: सस्ते दामों में लॉन्च हुई धाकड़ फीचर्स वाली Hero Xtreme 125R बाइक

काली मूली की खेती करने वाले राज्य

काली मूली की लगातार बढ़ती डिमांड को देखते हुए देश भर के कई राज्यों में काली मूली की खेती बड़े स्तर पर करते है। यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ जैसे कई सारे राज्यों के किसान काली मूली की खेती करते हुए तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं। काली मूली की खेती आपको कम समय में मालामाल कर देती है।

anokhiaawaj.in

अनोखी आवाज़ "यथा नाम,तथा गुण

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment