Advertisement

विवादित मंडल अध्यक्षों पर क्यों मेहरबान हैं भाजपा जिलाध्यक्ष Sunder Lal Shah ?

Share करें

✓ Link copy हो गया!

अनोखी आवाज़ – सिंगरौली भाजपा (singrauli bjp)  में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। एक ओर भाजपा अध्यक्ष की मनमानी से दूरी बनाते पदाधिकारी तो दूसरी ओर मण्डल अध्यक्षों के आये दिन हो रहे तांडव सुंदर लाल शाह की चिंता बढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद विवादित चेहरों को हटाने में भाजपा अध्यक्ष (Sundar Lal Shah) के हाथ कांप रहे हैं। जिस कारण अब अनुशासित पार्टी कही जाने वाली भाजपा का विपक्ष मजे ले रहा हैं। और ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब इन्हें संरक्षण देने के चक्कर मे खुद अध्यक्ष अपनी कुर्सी गंवा दे।

अध्यक्षों पर क्यों मेहरबान हैं सुंदर..?

भाजपा एक अनुशासित पार्टी कही जाती हैं, क्योंकि इसके कार्यकर्ता सहज,सरल और सामाजिक होते हैं लेकिन सिंगरौली भाजपा में ठीक इसके विपरीत हैं। यहाँ मंडल अध्यक्षो को पार्टी की रीति-नीति से कोई लेना देना नहीं हैं। लेकिन आश्चर्य तब होता है जब भाजपा के अध्यक्ष पार्टी की छवि धूमिल करने वाले ऐसे पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बजाय मामले को दबाने में ज्यादा जोर देते हैं। जिस कारण विवादित पदाधिकारियों के हौसले दिनों-दिन बुलंद होते जा रहे हैं।

विवादित मंडल अध्यक्षों में ये नाम शामिल

यूं तो भाजपा जिलाध्यक्ष की कार्यकारणी में दागियों की भरमार हैं। लेकिन कुछ तो ऐसे हैं जो खुलेआम तांडव कर रहे हैं। और सुंदर लाल शाह तमाशबीन बनकर देख रहे हैं। बीते दिनों सरई मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव और लंघाडोल मंडल अध्यक्ष के.डी. बैस पर गंभीर आरोप लगे,वीडियो भी वायरल हुआ,वहीं कुछ महीने पहले मोरवा मंडल अध्यक्ष विनोद कुरुवंशी पर भी मारपीट के आरोप लगे ,थाने में मामला दर्ज हुआ,नाराज लोगों ने पार्टी कार्यालय का घेराव किया लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ और अब जयंत मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा सुर्खियों में हैं। कमलेश वर्मा (Kamlesh Varma Jayant) के ऊपर गंभीर आरोप हैं और श्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामले से खुद को दूर कर लिया। जबकि सूत्रों की माने तो गाड़ियों से पार्किंग के नाम पर वसूली करवाने के आरोप मंडल अध्यक्ष के ऊपर पहले से लगते रहे हैं। लेकिन आज तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई,जांच अथवा नोटिस जारी कर इन आरोपों के बारे में सुंदर ने जानने तक का प्रयास नहीं किया। यदि भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह (Singrauli BJP District President Sundar Lal Shah) इन विवादित मंडल अध्यक्षों के खिलाफ एक नोटिस जारी किए हो तो सार्वजनिक करें। वहीं सुंदर लाल शाह की कार्यप्रणाली को देखकर राजनीतिक पंडितों का कहना है कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो निश्चित ही सुंदर लाल शाह (Sunder Lal Shah) की कुर्सी समय से पहले जा सकती हैं।

 

Singrauli News : जयंत कांड पर भाजपा अध्यक्ष सुंदर लाल शाह की खमोशी पर उठने लगे सवाल

uttam Dubey
Author: uttam Dubey

पत्रकारिता में 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव। खोजी खबरों में विशेष रूचि। सिखने का जूनून रखते हैं।