Advertisement

Vjym Singrauli President: दीपावली से पहले मिल जाएगा सिंगरौली युवा मोर्चा को नया अध्यक्ष !

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साफ–सुथरी छवि,युवाओं में मजबूत पकड़ रखने वाले को मिलेगी जिम्मेदारी

अनोखी आवाज़ सिंगरौली– भारतीय जनता युवा मोर्चा, सिंगरौली के जिला अध्यक्ष की तलाश में संगठन पूरी ताकत से जुटा है, लेकिन तमाम चर्चाओं और अटकलों के बीच अब तक किसी एक चेहरे पर मुहर नहीं लग सकी है। आखिर किसके सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज और किसके नाम पर लगेगी संगठन की अंतिम मुहर? यह सवाल अब सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

अब दावेदारों की निगाहें संगठन के फैसले पर टिकी हैं, तो वहीं कार्यकर्ताओं के बीच भी नए अध्यक्ष के नाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक महकमें से निकलकर आ रही खबरों की माने तो दीवाली से पहले अध्यक्ष के नाम की ताजपोशी हो जाएगी। अध्यक्ष की घोषणा में हुए बिलंब की पीछे राजनीतिक पंडित,दावेदारों की लंबी फेहरिस्त और गुटबाज़ी बता रहे हैं। इस बार अध्यक्षी की कुर्सी किसी युवा को सौंपना आसान नहीं होगा, पद भले ही एक है लेकिन दर्जनों युवा एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं । इन दावेदारों में कुछ दावेदार बरसाती मेढक की तरह हैं, जो अध्यक्ष की घोषणा न होंने तक नजर आएंगे और उसके बाद ऐसे गायब हो जाएंगे जैसे गधे के सिर से सिग। लेकिन इन दावेदारों में महज 3-4 युवा ही सक्रिय हैं,इन्हीं दावेदारों में से किसी एक नाम पर मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़े- दर्जनभर दावेदार किसके सिर पर होगा भाजयुमो अध्यक्षी का ताज?

युवाओं में पकड़, साफ सुथरी छवि के हाथों में कमान

भाजयुमों की नियुक्ति में हो रही देरी के पीछे जेन जी का प्रदर्शन भी एक बड़ा कारण माना जा रहा हैं। ज्ञात हो कि देश के अगल-अगल हिस्सों में इन दिनों कथित जेन जी सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं। जिसकों देखते हुए भाजपा अलर्ट मोड़ पर हैं। और लंबा वक्त लेकर उन चेहरों की तलाश में जुटी हैं, जिनकी छवि साफ सुथरी हो,युवाओं के बीच मजबूत पैठ हो और सोशल मीडिया पर सक्रिय हो। जिस कारण शीर्ष नेतृत्व घोषणा को लेकर कोई जल्दीबाजी नहीं दिख रहा है। क्योंकि आगे नगरीय निकाय चुनाव और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। और लाखों युवा ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे,लिहाजा पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।

जोर-जुगाड़ नहीं आएगा काम! सुंदर ही निकालेंगे समाधान

युवा मोर्चा की नियुक्ति शीर्ष नेतृत्व करेगा लेकिन इस नियुक्ति में भाजपा अध्यक्ष सूंदर लाल शाह की भूमिका अहम होने वाली हैं। प्रबंध समिति की बैठक में जो नाम सामने आये हैं। उन नामों पर मंथन जारी हैं और घोषणा के पूर्व भाजपा अध्यक्ष से सहमति ली जायेगी । क्योंकि भाजपा के विभिन्न मोर्चो में युवा मोर्चा बेहद खास हैं, और जब युवाओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश हो,चुनावी वर्ष हो तो चयन करना और कठिन हो जाता हैं। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि किस युवा को अध्यक्ष की कुर्सी मिलती हैं। लेकिन एक बात तो साफ हैं कि इस बार जोर जुगाड़ काम नहीं आने वाला हैं।

 

जल्द पढ़े- सुंदर का प्रिंस प्रेम,समझ से परे? विस्तार से पढ़े खरी-खरी में नीरज द्विवेदी की कलम से

 

uttam Dubey
Author: uttam Dubey

पत्रकारिता में 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव। खोजी खबरों में विशेष रूचि। सिखने का जूनून रखते हैं।