Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों कर रही इंतजार, क्योंकि रक्षाबंधन भी आ रहा करीब
Ladli Behna Yojana : स्वत्रंतता दिवस बीत चुका है और रक्षाबंधन भी करीब आ रहा हैं,ऐसे में सबके मन में एक ही सवाल खड़ा हो रहा है कि इस बार लाडली बहना योजना के पैसे खाते में कब आएंगे? मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को 39वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. महिलाओं को उम्मीद है कि त्योहार से पहले उनके बैंक खाते में ₹1,500 की राशि पहुंच जाएगी.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 अगस्त के दिन लाडली बहना योजना की मंच से तारीफ करते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों की सशक्तिकरण का माध्यम बनी है. इसके साथ ही ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ के तहत 53 लाख 55 हजार से अधिक बेटियां लाभान्वित हो रही हैं.
Ladli Behna Yojana की कब आएगी 39वीं क़िस्त?
जैसे जैसे समय बीतता जा रहा हैं वैसे वैसे लाडली बहनों की बेचैनी बढ़ती जा रही हैं।ज्ञात हो कि इससे पहले 10 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त को लेकर बड़ा संकेत दिया. राजगढ़ में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को भोपाल से वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहनों के बैंक खातों में योजना की राशि जल्द भेजी जाएगी. लेकिन तारीख को लेकर कुछ भी स्पष्ठ नहीं कहा।
Ladli Behna Yojana की राशि के लिए क्या करें
लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त का लाभ पाने के लिए पात्र महिलाओं का जरूरी शर्तें पूरी करना जरूरी है. कुछ स्थितियों में महिला के खाते में किस्त की राशि नहीं पहुंच सकती है.
e-KYC जरूरी : जिन महिलाओं का समग्र पोर्टल पर आधार e-KYC पूरा नहीं है, उन्हें किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है.
DBT की समस्या : बैंक खाते से आधार लिंक नहीं है या खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सुविधा सक्रिय नहीं है, तो राशि ट्रांसफर नहीं होगी.
बैंक खाता सही न होने की दिशा में : निष्क्रिय, फ्रीज या बंद खाते में पैसा नहीं आएगा. योजना के लिए महिला का अपना व्यक्तिगत बैंक खाता होना जरूरी है.
उम्र की सीमा: 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद महिला योजना की पात्रता से बाहर हो जाती है और उसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल सकता है.
शादी न होने पर: योजना का लाभ विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को दिया जाता है. अविवाहित महिलाएं इसके दायरे में नहीं आती हैं.
ऐसे में मध्यप्रदेश की लाडली बहने एमपी के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की ओर टकटकी लगाए बैठी है ।देखना होगा कि 39वीं क़िस्त लाडली बहनों के खाते में कब डाली जाती हैं।






