Advertisement

वंदे मातरम के सम्मान में सिंगरौली में गरजा भाजयुमो

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कांग्रेस के खिलाफ कैंडल मार्च से जताया आक्रोश

अनोखी आवाज़ सिंगरौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम’ के गायन को बीच में रोके जाने की  घटना को लेकर सिंगरौली में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के निर्देशानुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में जलती कैंडल और राष्ट्रगीत के सम्मान में बुलंद नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।

 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम का गायन चल रहा था, जिसे बीच में रोक दिया गया। उन्होंने इसे राष्ट्रगीत के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि वंदे मातरम देश की स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभावना का प्रतीक है, इसके सम्मान से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और आक्रोश देखने को मिला।

 

 

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और गिरीश द्विवेदी ,दिलीप शाह ,देवेश पांडेय ध्रुव सिंह, विक्रम सिंह, किरण सोनी, विनोद चौबे, प्रदीप शाह, नीरज पांडे, सौरभ गुप्ता अंबेश द्विवेदी ,सोनू शाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

 

Anokhi Aawaj
Author: Anokhi Aawaj