स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1 अक्टूबर से नया नियम लेकर आ रहा है जिससे अब ग्राह्को की जेब पर असर पड़ने वाला है. क्योंकि बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। इसके बाद BSBD खाताधारकों को हर महीने कुल 4 बार फ्री कैश विड्रॉवल की सुविधा मिलेगी। 4 बार की लिमिट पूरी होने के बाद हर अतिरिक्त कैश विड्रॉवल पर बैंक 15 रुपये और GST चार्ज लेगा।
बदल गया फ्री विड्रॉवल काउंटिंग का तरीका
मुख्य बदलाव इन 4 फ्री विड्रॉवल की गिनती को लेकर है। अभी तक डिजिटल ट्रांजेक्शन को हर महीने की इस लिमिट में शामिल नहीं किया जाता था। लेकिन 1 अक्टूबर 2026 से 4 फ्री विड्रॉवल की गिनती में डिजिटल ट्रांजेक्शन भी शामिल होंगे। इस लिमिट में SBI और दूसरे बैंकों के ATM से कैश निकालना, बैंक ब्रांच से कैश विड्रॉवल और AEPS जैसे डिजिटल ट्रांजेक्शन भी गिने जाएंगे।
यह भी पढ़े —यूं ही कोई अटल नहीं बन जाता…..कहानी ऐसे शख्स की जो न होकर भी सके दिलों में जिन्दा है
बिना मिनिमम बैलेंस के बेसिक अकाउंट
SBI का बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट उन लोगों के लिए है, जो बिना किसी मिनिमम बैलेंस के सामान्य बैंक खाता खोलना चाहते हैं। इस खाते में जरूरी बेसिक बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं। लोग बैंक ब्रांच में विड्रॉवल फॉर्म भरकर या ATM से पैसे निकाल सकते हैं। SBI इस खाते के साथ बेसिक RuPay ATM-कम-डेबिट कार्ड भी देता है। हालांकि, इस अकाउंट में चेक बुक नहीं मिलती है।
SBI में अकाउंट खोलने की शर्तो में बदलाव
पढ़े भी SBI में BSBD अकाउंट खुलवाने के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं। BSBD अकाउंट रखने वाला ग्राहक SBI में कोई दूसरा सेविंग्स बैंक अकाउंट नहीं रख सकता। अगर किसी कस्टमर का SBI में पहले से सेविंग्स अकाउंट है और वह BSBD अकाउंट खुलवाता है, तो उसे अपना पुराना सेविंग्स अकाउंट 30 दिनों के अंदर बंद करना होगा।
यह भी पढ़े –कलेक्टर की जनसुनवाई में कुत्ता बनकर पहुंचा शख्स






