Advertisement

शिक्षकों के समर्थन में उतरे दिग्गी,कहा मैं 80 साल का नौजवान हूँ,करूंगा भूख हड़ताल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय उतर चुके हैं। उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों की पद बढ़ाने समेत दूसरी मांगों का समर्थन किया और सरकार को शिक्षक दिवस तक उनकी मांगों पर फैसला लेने का अल्टीमेटम दिया। दिग्विजय सिंह ने उम्मीदवारों से कहा कि उनकी लड़ाई में वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “आपकी लड़ाई हम लड़ेंगे।” साथ ही उन्होंने सरकार से शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने और पात्र अभ्यर्थियों को मौका देने की मांग की।

मांगें नहीं मानीं तो करेंगे भूख हड़ताल

प्रदर्शनकारी शिक्षक उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर शिक्षक दिवस तक उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो वह 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने अपने अंदाज में कहा, ‘मैं 80 साल का नौजवान हूं।’ दिग्विजय ने कहा कि उम्र भले ही 80 साल हो गई हो, लेकिन अभ्यर्थियों के अधिकार की लड़ाई लड़ने का जज्बा अभी भी कायम है।

शिक्षक अभ्यर्थियों की ये हैं मांगे

शिक्षक अभ्यर्थी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने और खाली पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगें हैं-
शिक्षक पदों की संख्या बढ़ाई जाए।
खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाए।
वर्ग-2 में पद बढ़ाए जाएं।
वर्ग-3 में पद बढ़ाए जाएं।
सभी पात्र अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में मौका दिया जाए।

 1 अक्टूबर से बदल जायेगा SBI ATM से पैसे निकालने का नियम

मंच से गरजे दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं ने लंबे समय तक मेहनत की है और उन्हें रोजगार का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उन्होंने साफ किया कि अगर शिक्षक दिवस तक मांगें नहीं मानी गईं तो वह खुद अभ्यर्थियों के साथ बैठकर 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। उनके इस ऐलान के बाद शिक्षक भर्ती को लेकर आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। ज्ञात हो की आंदोलन कर रहे एक अभ्यर्थी की तबियत भी ख़राब हो गई थी जिसके बाद मामला और तूल पकड़ लिए था

 

यह भी पढ़े – इस बार रक्षाबंधन का क्या है शुभ मुहूर्त? 27-28 कब बांधे भाई को राखी

Anokhi Aawaj
Author: Anokhi Aawaj