Advertisement

नेपाल में भारी तबाही,मदद के लिए आगे आया भारत,भेजा राहत सामग्री

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नेपाल में भारी तबाही से सब कुछ उथल-पुथल हो चुका हैं। नेपाल के रसुवा इलाके में भोटेकोशी नदी में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक करीब 163 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 750 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में सड़क और पुल बह जाने से लोगों का संपर्क दूसरे क्षेत्रों से टूट गया है।

इस आपदा में भारत ने राहत और बचाव अभियान में मदद के लिए राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी है। भारतीय वायुसेना के विमान से भेजी गई इस खेप में 37.5 टन जरूरी सामान, दवाइयां और खाद्य पैकेट शामिल हैं। इससे पहले बुधवार रात भारत ने C-130J विमान के जरिए नेपाल को 10 टन राहत सामग्री और आवश्यक दवाइयों की पहली खेप भेजी थी। दोनों खेप को मिलाकर भारत अब तक नेपाल को कुल 47.5 टन राहत सामग्री उपलब्ध करा चुका है। भारत सरकार ने कहा है कि वह नेपाल सरकार के लगातार संपर्क में है। बाढ़ से प्रभावित लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने और राहत-बचाव अभियान में हर संभव सहायता जारी रखी जाएगी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ के तेज बहाव में 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह गए हैं। इसके अलावा 13 जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। कई वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गए। नेपाल सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। सेना ने प्रभावित इलाकों से 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

 

शिक्षकों के समर्थन में उतरे दिग्गी,कहा मैं 80 साल का नौजवान हूँ,करूंगा भूख हड़ताल

कई भारतीय लापता

इस आपदा के बाद नेपाल में बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। इनमें 139 भारतीय नागरिकों के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है।

यूपी-बिहार अलर्ट पर

नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों पर भी पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। गंडक, नारायणी और कोसी जैसी प्रमुख नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
नेपाल में पैदा हुए इस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बातचीत की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में भारत के लोग नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय समेत कई मंत्रालय नेपाल की स्थिति और भारत से जुड़े संभावित प्रभावों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

कलेक्टर की जनसुनवाई में कुत्ता बनकर पहुंचा शख्स

 

Anokhi Aawaj
Author: Anokhi Aawaj