Bhopal Doctors Protest : भोपाल में स्टाइपेंड की मांग को लेकर सड़क पर उतरे MBBS के इंटर्न डॉक्टरों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को एमपी के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं ठप रहेगी। इंटर्न डॉक्टरों पर वॉटर कैनन के इस्तेमाल के मामले में पुलिस जांच कराई जाएगी। प्रोटेस्ट के दौरान वाटर कैनन के इस्तेमाल से कुछ डॉक्टर घायल हुए थे। इस मामले उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के दखल के बाद पुलिस ने जांच के निर्देश दिए हैं।
एमपी के सरकारी अस्पतालों में OPD बंद

जूनियर डॉक्टरों ने एमपी के सरकारी अस्पतालों में नियमित OPD और इलेक्टिव ओटी बंद का ऐलान किया है। ऐसे में इमरजेंसी के दौरान जरूरी सेवाएं ठप रहेगी।
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों ने सोमवार को सीएम हाउस की ओर मार्च किया था। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल किया था।इसके विरोध में सभी इंटर्न डॉक्टर रातभर से कमला पार्क की सड़क पर बैठे हुए हैं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) भी उनके समर्थन में उतरा है।
चीफ जीतू पटवारी ने किया समर्थन
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि मुख्यमंत्री जी, संवाद भी समाधान है। MBBS इंटर्न डॉक्टर्स को सुनें और स्टाइपेंड बढ़ाने की जायज मांग पूरी करें। धरने पर बैठे डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। वही प्रदर्शनकारियो से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुलाकात की और उनकी मांग को जायज बताते हुए सीएम से डॉक्टर्स की मांग मानने की अपील की

उग्र आंदोलन की चेतावनी
मध्यप्रदेश मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय देर रात प्रदशर्नकारियों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो एसोसिएशन साथ में आंदोलन करेगी। मतलब साफ है सरकार को जल्द से जल्द इस मसले का हल निकालना होगा।
CM हाउस वाले रास्ते पर भारी पुलिस बल
डॉक्टरों के प्रदर्शन को देखते हुए सीएम हैउस की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फ़िलहाल सीएम डॉक्टर मोहन यादव बाहर है उनके दुबई दौरे से वापस आने के बाद ही कुछ समाधान निकल सकता है. वही दूसरी ओर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने छात्रों से संवाद स्थापित करने की बात कही और जल्द समाधान निकालने के लिए आश्वस्त किया।






