Advertisement

Bigg Boss 20 Promo: कौन है अरिश्फा खान जिसने बिग बॉस हाउस में आम्रपाली और माही विज से की लड़ाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नई दिल्ली। लम्बे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बार फिर सलमान खान लेकर आ गए है चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लेकिन इसके शुरू होते ही घर के अंदर रिश्तों और विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है। शो के शुरुआती दौर में ही कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। इसी बीच 23 वर्षीय एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अरिश्फा खान एक छोटे से कमेंट पर आग बबूला हो गई है.

क्यों भड़कीं अरिश्फा

बिग बॉस के नए प्रोमो में अरिश्फा खान और भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के बीच जोरदार बहस होती दिखाई दे रही है। विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब अरिश्फा ने घर के सदस्यों द्वारा उन्हें बार-बार ‘बच्चा’ कहे जाने पर नाराजगी जताई। अरिश्फा की शिकायत से आम्रपाली दुबे भी परेशान नजर आईं और उन्होंने उन्हें बात खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत तेजी से बहस में बदल गई। प्रोमो में अरिश्फा आम्रपाली से कहती नजर आती हैं कि भले ही उन्हें बच्ची समझा जा रहा हो, लेकिन उनका दिमाग काफी तेज है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच गर्मागर्म बहस जारी है

यह भी पढ़े — 

अरिश्फा से माही विज भी हुईं नाराज

अरिश्फा और आम्रपाली के बीच विवाद के बाद मामला यहीं नहीं रुका। बहस के दौरान अरिश्फा ने कुछ घरवालों को ‘दोगला’ तक कह दिया। यह बात अभिनेत्री माही विज को नागवार गुजरी और उन्होंने भी अरिश्फा को जवाब देना शुरू कर दिया। इसके बाद बिग बॉस हाउस में कई कंटेस्टेंट्स के बीच बहस का माहौल बन गया। प्रोमो में अरिश्फा लगातार अपनी बात पर कायम दिखाई देती हैं और सामने वाले कंटेस्टेंट्स से भिड़ती नजर आती हैं।

उम्र बना चर्चा का विषय

अरिश्फा खान की उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है, जबकि आम्रपाली दुबे 39 साल की और माही विज 44 साल की हैं। ऐसे में उम्र में बड़ी अभिनेत्रियों से बहस करने को लेकर सोशल मीडिया पर अरिश्फा के रवैये की चर्चा तेज हो गई है। कुछ दर्शक उनके तेवर को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं।

मनोरंजन का तड़का

‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत में ही कंटेस्टेंट्स के बीच इस तरह की तकरार ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। अरिश्फा खान का आम्रपाली दुबे और माही विज के साथ हुआ विवाद आने वाले एपिसोड में कितना बड़ा रूप लेता है, यह देखने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। अब यह शो जैसे जैसे आगे बढ़ेगा वैसे वैसे सुर्खिया बटोरेगा।भी पढ़े

 

यह भी पढ़े — 

Anokhi Aawaj
Author: Anokhi Aawaj