नई दिल्ली। हनुमान अंश इन दिनों चर्चा में है,विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन पर बनी फिल्म शानदार कमाई से सबके होश उड़े हुए है। कोई इसे चमत्कार बता रहा है तो कोई इसे बेहतर निर्देशन का उपहार बता रहा है। हलांकि यह लम्बे अंतराल के बाद ऐसा देखा गया है की भक्ति भावना से परिपूर्ण फिल्म इतिहास बनाने के करीब है।हनुमान अंश की सफलता के बाद अब भक्तों को हनुमान अंश 2 का इंतजार है। अब सोशल मीडिया से लेकर हर किसी से जुबाँ पर सिर्फ एक ही नाम है की इसका दूसरा भाग यानि हनुमान अंश 2 कब देखने को मिलेगा। इसी सवाल के बीच यह चर्चा जोर पकड़ रही है की Hanuman Ansh 2 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नजर आयेंगे।
Hanuman Ansh 2 में दिखेंगे Virat और Anushka
फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सिनेमा और क्रिकेट दोनों जगत के फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर ने सार्वजनिक तौर पर यह इच्छा जताई थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस फिल्म को देखें। अब बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने संकेत दिए हैं कि ‘हनुमान अंश’ के आने वाले पार्ट्स में यह स्टार कपल (विराट-अनुष्का) कैमियो करता नजर आ सकता है। हलांकि इसकी अभी आधिकारीक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन चर्चा जोर पकड़ रही हैं।
Apple ने Samsung को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया पहला Foldable iPhone Duo, जानिए कीमत और खासियत
बाबा में कपल की गहरी आस्था
यह किसी से छिपा नहीं है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नीम करोली बाबा में गहरी आस्था है। यह कपल अक्सर वक्त निकालकर बाबा के कैंची धाम आश्रम में दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचता है। इसी आस्था को देखते हुए उनके कैमियो की खबरों को और भी बल मिल रहा है। अभी इस खबर पर विराट और अनुष्का ने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा
7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट साबित हुई है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 33 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 169.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। जिस कारण इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है की आने वाले दिनों हनुमान अंश 2 भी जल्द देखने को मिलेगी।
Coconut Water Benefits: नारियल पानी पीने के फायदे जानकर चौक जाएंगे आप






