Advertisement

Chain Pulling in Train: ट्रेन में चैन खींचने पर नहीं देना पड़ेगा जुर्माना ! जान लीजिये क्या कहता है नियम

Share करें

✓ Link copy हो गया!
Chain Pulling in Train: आपने ट्रेन में कभी न कभी सफर तो जरूर किया होगा,लेकिन आपने कभी सोचा की ट्रेन में किनारे की तरफ लाल रंग की चैन होती है जिसे कुछ लोग जंजीर भी कहते इसे कब खींचने पर आपको जुर्माना नहीं देना होगा। यही आप नहीं जानते तो कोई बात नहीं आज इस खबर में हम आपको विस्तार से बताएंगे। अक्सर देखा जाता है की लोग बेवजह यह चैन खींच देते हैं या उनको जिस स्टेशन पर उतरना हैं वहा ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है ऐसे हालात में भी लोग चैन खींचकर ट्रेन रोक देते हैं। जिससे कई दफा ट्रेन लेट हो जाती है। और यह भी देखा गया है की कई बार लोगो को भारी भरकम जुर्माना भी चुकाना पड़ता है लेकिन रेलवे के कुछ ऐसे नियम हैं जिनके तहत आपको जुर्माने से राहत मिल सकती है। क्या हैं वो नियम आइये आपको बताते हैं।

चैन खींचते थम जाता है ट्रेन का पहिया

आपने देखा होगा की ट्रेन में लगी अलार्म चेन खींचते ही ट्रेन के पहिये थम जाते हैं। क्योंकि चेन का डायरेक्ट कनेक्शन ट्रेन के ब्रेक के साथ होता है. आपको बता दे की ट्रेन की ब्रेक पाइप में हवा का दबाव बना रहता है. जब कोई यात्री चेन खींचता है, तो एक वॉल्व खुल जाता है और हवा बाहर निकलने लगती है. इससे ब्रेक पाइप का प्रेशर कम होता है और लोको पायलट को इसकी जानकारी मिल जाती है. जिसके बाद ट्रेन के पहिये रुक जाते है फिर कोई व्यक्ति उसे दोबारा जोड़ता है और ट्रेन आगे बढ़ती है।

 

घर में बेहद आसान तरिके से लगाएं अपराजिता का पौधा,खुशबु से महक उठेगा घर

 

कब खींच सकते हैं चैन

आपके मन में सवाल उठता होगा की आखिर इस चैन का उपयोग कब कर सकते हैं. तो आपको बता दे चेन का इस्तेमाल केवल सीरियल आपात स्थितियों में ही करना चाहिए. उदाहरण के तौर पर किसी यात्री की तबीयत अचानक बहुत खराब हो जाए, कोई यात्री ट्रेन से गिर जाए, कोच में आग लग जाए या कोई सेफ्टी या क्राइम से जुड़ी घटना हो जाए. ऐसे हालात में ट्रेन को रोकना बेहतर होता है. बाकि कुछ और भी आपात हालत में आप चैन खींच सकते है।

ट्रेन छूटते समय चैन खींच सकते हैं क्या ?

आपके मन में यह सवाल आता होगा की यदि ट्रेन छूटने लगे तो चैन खींच सकते हैं क्या तो जवाब है नहीं। अगर आपका स्टेशन छूट गया है या आप गलती से गलत ट्रेन में बैठ गए हैं, तो अलार्म चेन खींचना सही ऑप्शन नहीं है. ऐसा होने पर बेहतर है कि आप अगले स्टेशन पर उतरे और सही ट्रेन को पकड़े. अचानक आपके ट्रेन की चेन को खींचने से ट्रेन को अचानक रुकना पड़ता है, जिसका असर दूसरे यात्रियों के सफर पर पड़ता है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है. कभी कभार आपकी एक छोटी गलती अन्य यात्रियों को भारी पड़ सकती है।

चेन खींचने पर भारी भरकम जुर्माना?

चैन अलार्म के पास बकायदा लिखा होता है की किन स्थितियों में आप चैन खींच सकते है। यदि उन परीतिस्थियो के आलावा आपने खींचा तो जुर्माना चुकाना पड़ेगा। अगर आप सिर्फ ट्रेन की चेन को बेवजह खींच देते हैं, तो आपके केवल समझाया या चेताया नहीं जाएगा. बल्कि आपके ऊपर सीधा जुर्माना लगाया जाएगा. इसकी वजह यह है कि बेवजह चेन खींचना रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत अपराध है. इस मामले में दोषी व्यक्ति को एक साल तक की जेल, 1000 रुपए तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. पहली गलती में कम से कम 500 रुपए जुर्माने भरने का प्रावधान होता है.

बेवजह न खींचे चैन

ऐसे में आप बेवजह बिल्कुल भी चैन पुलिंग न करें। आपके द्वारा खींचा गया चैन यात्रा को प्रभावित कर सकता है। और यात्रियों को अपने स्थान तक पहुँचने में देर हो सकती है। इसलिए अनावश्यक चैन कभी न खींचे।

अब घर बैठे इस आसान तरिके से राशन कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि करे सुधार

 

uttam Dubey
Author: uttam Dubey

पत्रकारिता में 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव। खोजी खबरों में विशेष रूचि। सिखने का जूनून रखते हैं।