बदलते लाइफस्टाइल और खाना पान के कारण आजकल लोगों को नींद न आने की समस्याएं आम हो गई हैं। लेकिन ऐसे समस्या से आपको हर दिन गुजरना पड़े तो यह बीमारियों को जन्म दे सकता है। आपने देखा होगा की घंटो लोग मोबाइल चलाते है,करवट बदलते रहते हैं लेकिन नींद नहीं आती। ऐसे में हम आपको कुछ आसान उपाय बता रहे है जिनको आजमाकर आप काफी हद तक राहत पा सकते हैं।
सोने का समय तय करे
अच्छी सेहद के लिए नींद बहुत ही जरुरी हैं, ऐसे में हमे अपने सोने और उठने का समय तय करना चाहिए। जैसे हम सुबह 5 बजे उठते हैं तो हर दिन यही प्रयास करे की प्रातःकाल ही उठे और सोने का समय 10 बजे रात है तो उसी समय बेड पर जाये। ऐसे शरीर को भी यह समझ आएगा की कब क्या करना हैं। इसलिए यह बेहद जरुरी हो जाता है की अपनी दिनचर्चा में उठने और सोने का समय तय करे।
नींद जरुरी तो फ़ोन से दुरी
आजकल बिस्तर पर लेटकर लोग घंटो मोबाइल फ़ोन चलाते हैं। तमाम सोशल मीडिया पर रील को स्क्रोल करते रहते है और कैसे घंटो से निकल जाते है कुछ पता ही नहीं चलता। ऐसे में हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की सोने जाने से पहले मोबाइल से दुरी बना ले। क्योकि . फोन, टीवी और कंप्यूटर की तेज रोशनी दिमाग को जागने का संकेत दे सकती है. इसलिए सोने से पहले कुछ समय स्क्रीन से दूर रहना बेहतर है.
सोने से पहले दिमाग को दें आराम
दिनभर के काम,परेशानी और तरह तरह की बातें दिमाग में चलती रहती हैं ,ऐसे में नींद आने में परेशानी हो सकती है. सोने से पहले खुद को शांत करने की कोशिश करें. हल्की किताब पढ़ना, शांत बैठना या आराम से सांस लेना जैसी आसान आदतें मदद कर सकती हैं. इसके साथ ही आप अपनी पसंद के गाने भी धीमी आवाज़ में सुन सकते हैं।
बेडरूम आरामदायक रखे
बेडरूम में ज्यादा रोशनी और शोर नींद को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए कमरे को शांत और आरामदायक रखें. बिस्तर का इस्तेमाल मुख्य रूप से सोने के लिए करें. इससे दिमाग को आराम और नींद के बीच बेहतर संबंध बनाने में मदद मिल सकती है. इसके लिए रूम का कलर,अच्छी तस्वीरें सहित अपने पसंद की चीजे लगा सकते हैं।
आदतों पर रखे विशेष ध्यान
सोने से ठीक पहले बहुत भारी भरकम खाना नहीं लेना चाहिए। हमे खाना या तो आधे घंटे पहले लेना चाहिए इसके साथ ही ज्यादा कैफीन लेना या लंबे समय तक स्क्रीन देखना नींद में परेशानी पैदा कर सकता है. रात की लाइफस्टाइल को जितना सरल और शांत रखेंगे, शरीर को आराम मिलने में उतनी आसानी हो सकती है.

संगीत का सहारा
यदि नींद आने पर ज्यादा परेशानी हो रही हो तो संगीत का सहारा भी लिया जा सकता है। अपने मन पसंद के गाने धीरे आवाज़ में बजाकर आराम की मुद्रा में जा सकते हैं। इसके आलावा योग की भी मदद ली जा सकती है।
ये भी पढ़े –
Chain Pulling in Train: ट्रेन में चैन खींचने पर नहीं देना पड़ेगा जुर्माना !
इस बार तीज और गणेश चतुर्थी है बेहद खास , एक ही दिन होगी होगी शिव-पार्वती और गणपति की पूजा






