Awarapan 2 लम्बे समय से इमरान हाशमी की फिल्मों का इंतजार कर रहे दर्शको के लिए अच्छी खबर है ‘Awarapan 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इमरान हाशमी शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। साल 2007 में रिलीज हुई ‘Awarapan’ की यादें आज भी दर्शकों के बीच जिन्दा हैं और इसी वजह से सीक्वल को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही थी। फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन सामने आने लगे हैं।
इमरान की एक्टिंग ने जीता दिल
‘Awarapan 2’ में इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस को दर्शकों की ओर से खूब सराहना मिल रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अभिनेता ने शिवम पंडित के किरदार में एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। कुछ दर्शकों ने फिल्म के शुरुआती हिस्से की तारीफ करते हुए कहा कि शुरुआत के सीन्स ही कहानी के साथ जोड़ने में कामयाब रहते हैं। वहीं, कई फैंस को फिल्म के इमोशनल मोमेंट्स भी काफी पसंद आए हैं।
दर्शको ने दी अच्छी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने ‘Awarapan 2’ को एंटरटेनिंग और पैसा वसूल फिल्म बताया है। फिल्म देखने के बाद कई यूजर्स ने इमरान हाशमी की वापसी को लेकर खुशी जाहिर की। एक तरफ पुराने फैंस को शिवम पंडित का किरदार दोबारा देखने का मौका मिला है, तो दूसरी तरफ नई ऑडियंस भी फिल्म की कहानी और इमोशनल एंगल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है।
गानों ने फिर जगाई पुरानी यादें
‘Awarapan’ की पहचान उसकी कहानी के साथ-साथ शानदार म्यूजिक से भी रही है। ‘Awarapan 2’ में पुराने संगीत से जुड़ी यादों को नए अंदाज में पेश किया गया है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। खास तौर पर ‘तेरा मेरा रिश्ता’ जैसे गाने को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने को मिल रहा है। कई दर्शकों ने थिएटर में गाना बजने के दौरान दर्शकों के रिएक्शन का भी जिक्र किया है। म्यूजिक को लेकर अमाल मलिक और अरिजीत सिंह से जुड़े संगीत संयोजन की भी सोशल मीडिया पर तारीफ देखने को मिल रही है।

शिवम पंडित का इमोशनल अंदाज Awarapan 2
इमरान हाशमी का शिवम पंडित वाला किरदार ‘Awarapan 2’ की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक नजर आ रहा है। प्यार और भावनाओं से जुड़ा यह किरदार दर्शकों को एक बार फिर पुराने ‘Awarapan’ की दुनिया में ले जाता है। पुराने फैंस के लिए शिवम पंडित की वापसी खास है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर किरदार को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है।






