रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार जहा बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर यह पर्व मनाती है कई बहने इस मौके पर चांदी या सोने की राखियां भी बांधती है ऐसे में यह खबर बहनो को थोड़ी निराश कर सकती है
सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव करीब 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया। वहीं चांदी भी 3,300 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा महंगी हो गई। त्योहारी सीजन और रक्षाबंधन से पहले कीमती धातुओं में आई इस तेजी ने बाजार का ध्यान खींचा है।
जानकारी के अनुसार MCX पर 5 अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना बुधवार को 1,59,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को यह 1,60,499 रुपये के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होने के कुछ ही समय बाद इसमें 1,195 रुपये की तेजी दर्ज की गई और भाव 1,60,898 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सुबह करीब 9:15 बजे सोना 753 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,416 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Gold Silver Price चांदी की कीमत में इजाफा
चांदी के भाव में भी गुरुवार को मजबूत तेजी देखने को मिली। 4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी बुधवार को 2,39,638 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गुरुवार को यह 3,361 रुपये की बढ़त के साथ 2,42,999 रुपये प्रति किलो पर खुली।
Gold Silver Price : जयपुर में सोने का भाव
जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,63,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट सोना 1,50,240 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,22,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। शहर में चांदी का भाव करीब 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
Gold Silver Price लखनऊ में आज का सोना-चांदी रेट
लखनऊ में 24 कैरेट सोना करीब 1,63,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। 22 कैरेट सोने का भाव 1,50,240 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,22,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की कीमत लगभग 2,59,900 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।
मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब 1,62,980 रुपये, 22 कैरेट 1,49,400 रुपये और 18 कैरेट 1,22,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।
Gold Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमते
अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख भी कीमती धातुओं के पक्ष में रहा। स्पॉट गोल्ड करीब 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 4,630.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी करीब 0.7 फीसदी की तेजी रही और यह 4,685.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया।
स्पॉट सिल्वर की कीमत में करीब 1.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 69.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह भी सोने में 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली थी।
Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमत बढ़ने के पीछे ये वजह
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी को सोने और चांदी की कीमतों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार में बनी उम्मीदों का असर भी बुलियन मार्केट पर दिखाई दे रहा है।






