Advertisement

Monsoon Vegetables: बरसात के इस मौसम में भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां,नहीं तो हो सकते हैं बीमार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Barish Me kaunsi Sabzi Nahi Khaen: बारिश का मौसम भला किसे पसंद नहीं होगा। झमाझम बारिश हो और गर्मा गर्म पकौड़े मिले जाये तो पूरा दिन ही बन जाता है. लेकिन इस मौसम में हमे जरा बचकर खाना पीना चाहिए क्योकि हमारी जरा सी लापरवाही अस्पताल पहुंचा सकती है. ऐसा इसलिए क्योकि इस मौसम में कीटाणु सक्रिय हो जाते है. इसके साथ ही हमे अपने खान पान में परहेज करने की आवश्कता होती है। खासकर सब्जियों के मामले में. ऐसे में हम आपको 5 ऐसी सब्जियों के बारे में जानकारी दे रहे है जिनसे परहेज बरतने की आवश्यकता है

पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में बारिश के मौसम में मिट्टी, छोटे कीड़े और बैक्टीरिया चिपके हो सकते हैं। इनमें नमी भी ज्यादा रहती है, इसलिए इन्हें लंबे समय तक रखने से बचें। खाने से पहले पत्तों को अच्छी तरह साफ पानी से धोएं और अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।

 

 

फूलगोभी ( Fullgobhi Ki sabji )

फूलगोभी के घने फूलों के बीच छोटे कीड़े और गंदगी आसानी से छिप सकती है। बारिश के मौसम में इसे खरीदते समय खासतौर पर इसकी ताजगी जरूर जांचें। पकाने से पहले फूलगोभी को छोटे टुकड़ों में काटकर साफ पानी से अच्छी तरह धोना बेहतर होता है। इसे कुछ देर नमक वाले पानी में रखने से भी सफाई में मदद मिल सकती है।

 

मशरूम (Mashroom Ki sabji )

मशरूम में पहले से ही नमी अधिक होती है और मानसून में यह जल्दी खराब हो सकता है। अगर इसे सही तापमान पर स्टोर न किया जाए, तो इसकी गुणवत्ता तेजी से खराब हो सकती है। इसलिए हमेशा ताजा और अच्छी क्वालिटी का मशरूम ही खरीदें और उसे लंबे समय तक स्टोर करने से बचें।

 

बैंगन ( Baingan ki sabji )

बारिश के मौसम में बैंगन में कीड़े लगने की संभावना बढ़ सकती है। कई बार बैंगन बाहर से बिल्कुल ताजा दिखाई देता है, लेकिन काटने पर अंदर से खराब या कीड़ों से भरा मिल सकता है। इसलिए बैंगन खरीदते समय उसे अच्छी तरह देखकर लें और बहुत ज्यादा नरम या दागदार बैंगन से बचें।

 

पत्तागोभी ( patta gobhi Ki sabji )

 

पत्तागोभी की कई परतों के बीच मिट्टी, गंदगी और छोटे कीड़े छिपे हो सकते हैं। मानसून में इसे बिना अच्छी तरह साफ किए खाने से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए पत्तागोभी की बाहरी परतें हटाकर इसे अच्छी तरह धोएं और पूरी तरह पकाकर ही खाएं। Monsoon Vegetables

 

इसका मतलब यह नहीं है कि बारिश के मौसम में इन सभी सब्जियों को पूरी तरह छोड़ देना जरूरी है। सब्जियों की ताजगी, साफ-सफाई और सही तरीके से पकाना ज्यादा जरूरी है। मानसून में लौकी, तोरई, परवल, गाजर, भिंडी जैसी ताजी सब्जियों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके आलावा भी आप अपनी हिसाब और पसंद के अनुसार सब्जी का उपयोग कर सकते है। यह जानकारी हमने मौसम के हिसाब से दी है उम्मीद है आपको अच्छी लगी होगी। अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहिये अनोखी आवाज़

 

यह भी पढ़े –  Chhattisgarh students Snake Bite: जहरीले सांप ने 6 छात्राओं को काटा, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

anokhiaawaj
Author: anokhiaawaj