भोपाल। भोपाल मेट्रो का सफर करने वालो के लिये जरुरी खबर है। क्योकि मेट्रो ने नया टाइमटेबल जारी किया है
अब पूरे परिचालन समय में यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी। खास बात यह है कि पीक और नॉन-पीक समय के लिए अलग-अलग अंतराल नहीं होगा। आपको बता दे की सोमवार से शनिवार तक सुभाष नगर से पहली मेट्रो सुबह 11:30 बजे, जबकि एम्स से पहली ट्रेन दोपहर 12 बजे रवाना होगी। वहीं, सुभाष नगर से आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे और एम्स से शाम 7:30 बजे चलेगी। दोनों दिशाओं को मिलाकर कुल 62 फेरेलगाएजाएंगे।
वहीं सबसे खास बात यह है की रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन मेट्रो सेवा एक घंटे ज्यादा चलेगी। खास अवसरों पर सुभाष नगर से आखिरी ट्रेन रात 8 बजे और एम्स से रात 8:30 बजे रवाना होगी। खास बात यह है कि छुट्टी के दिनों में भी ट्रेनों के बीच 15 मिनट का अंतराल ही रहेगा। यानी अब यात्रियों को पूरे परिचालन समय में मेट्रो के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिस कारण उन्हें





