Advertisement

Samsung Galaxy New Phone Launch: लॉन्च से पहले लीक हुए Samsung Galaxy का ये धमाकेदार फ़ोन

Share करें

✓ Link copy हो गया!
Samsung Galaxy New Phone Launch : Samsung के फ़ोन का इंतजार उनके चाहने वालो को हमेशा रहता है और जैसे ही कम्पनी लांच करती है ये मार्केट में छा जाता है अब Galaxy Unpacked 2026 इवेंट से पहले कंपनी के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 के कथित फीचर्स और प्रमोशनल तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

मशहूर टिप्स्टर इवान ब्लास की ओर से साझा किए गए रेंडर्स में तीनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन, कैमरा और बैटरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। Samsung इन डिवाइसों को 22 जुलाई को आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकता है।

Galaxy Z Flip 8 के संभावित फीचर्स

लीक रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy Z Flip 8 में 10MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है। डिजाइन में इसे चेरी ब्लॉसम पिंक कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।

Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ लांच


Galaxy Z Fold 8 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की संभावना है। इसमें 10MP का सेल्फी कैमरा और 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर करीब 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

200MP कैमरा के साथ होगी लॉन्चिंग

Galaxy Z Fold 8 Ultra को इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है। लीक के अनुसार इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 5000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो करीब 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा करती है। Samsung 22 जुलाई को लंदन में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Galaxy Z Fold 8 सीरीज और Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च कर सकता है।

Mahindra Vision T Concept: Thar.e का नये अवतार ने उड़ाए होश,बेहतर फीचर के साथ मचा रही तहलका

Anokhi Aawaj
Author: Anokhi Aawaj