अनोखी आवाज़ सिंगरौली। भाजयुमों सिंगरौली (BJYM Singrauli) की नियुक्ति को लेकर बीते सप्ताह हमने कहा था सुंदर का प्रिंस प्रेम समझ से परे है..? और इसका जीता जागता उदाहरण कुछ दिनों बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्र से देखने को मिल गया। इस वायरल लेटर में आपने देखा होगा भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ( Singrauli BJP District President Sundar Lal Shah) के लेटर पैड पर चार नाम शीर्ष नेतृत्व को भेजे गए हैं, जिसमें पहले स्थान पर प्रिंस गुप्ता (Prince Keshari) , दूसरे पर संदीप चौबे (Sandeep Chaube ) तीसरे पर विनीत द्विवेदी (Vineet Dwivedi) और चौथे स्थान पर अम्बेश द्विवेदी (Ambesh Dwivedi) का नाम अंकित है। और बाकायदा अध्यक्ष का नीचे हस्ताक्षर भी है,और यह दस्तखत भी ठीक वैसा ही दिख रहा हैं जैसा सुंदर शाह अन्य जगह करते हैं।और यदि यह पत्र सही है तो इस बात पर मुहर लग जाती है कि विवादों से गहरा नाता रखने वाले प्रिंस से सुंदर का प्रेम खत्म होने वाला नहीं है। और यदि वायरल हो रहा लेटर फर्जी हैं तो इस तरह का कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये।
क्या सुंदर के साथ हुआ विश्वासघात ?
सोशल मीडिया पर वायरल पत्र को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है,कोई इसे AI का कमाल बता रहा है तो कोई विश्वासघात। वायरल पत्र को लेकर सुंदर के कथित समर्थक यह साबित करने में लगे हुए हैं की उनके अध्यक्ष होशियार हैं,ऐसी गलती कर ही नहीं सकते और यह पत्र पूरी तरह फर्जी है। वहीं दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि कहीं अति आत्मविश्वास में सुंदर ने किसी दावेदार को विश्वास कराने के यह पत्र भेज तो नहीं दिया? इनके साथ रहने वाले एक ओर यह भी आशंका जता रहे हैं कि अध्यक्ष का एक फोन सोशल मीडिया हैंडल करने के लिए कोई और चलाता है। तो कहीं ऐसा तो नहीं हुआ कि जो पत्र अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व को भेजा हो उसे मेल अथवा व्हाट्सएप से डाउनलोड कर सार्वजनिक कर दिया गया हो। खैर हकीकत क्या है यह सुंदर ही बता सकते हैं। लेकिन मीडिया से बातचीत में उन्होंने पत्र को फर्जी करार दे दिया।
FIR क्यों नहीं कराते अध्यक्ष जी..?
वायरल पत्र ने मानो भाजपा जिलाध्यक्ष की लापरवाही उजागर कर दी हैं। और यदि वायरल पत्र और शीर्ष नेतृत्व को भेजे लेटर में समानता रही होगी तो निश्चित ही सुंदर लाल शाह को फटकार लगी होगी। और दूसरी बात भाजपा अध्यक्ष जितनी सफाई मीडिया, सोशल मीडिया में दे रहे हैं, इनके 4 दिन वाले समर्थक जितनी ऊर्जा इस पत्र को फर्जी करार देने में लगा रहे हैं उतने में तो थाने में एक शिकायत कर देते,कुछ दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता लेकिन थाने में शिकायत के बजाय इनके आगे पीछे घूमने वाले 3-4 कथित समर्थक अपने फोन से AI के नए-नए प्रयोग कर यह बताने में लगे हैं कि भईया आप टेंशन न लीजिये ऐसा पत्र तो हम अभी बना देंगे..बताइए किसका नाम जोड़ना और हटाना हैं..यह देखकर सुंदर थोड़ी राहत की सास लेते नजर आते हैं। खैर यह पत्र फर्जी हैं या सही यह तो आने वाले सोमवार तक स्पष्ठ हो जाएगा,क्योंकि जल्द ही अध्यक्ष की घोषणा होने वाली हैं ऐसे में यदि कही इन्हीं नामों में किसी पर मुहर लगती हैं तो जनता समझ जाएगी कि यह पत्र कैसा था फर्जी या सही? लेकिन इस तरह के मामले में सुंदर लाल शाह को गंभीर नजर आना चाहिए और यदि उनके अनुसार पत्र AI से तैयार किया गया है तो थाने में शिकायत कर पूरे मामले को उजागर करना चाहिए।

यह भी पढ़े-
खरी-खरी कहता हूं- सुंदर का प्रिंस प्रेम समझ के परे
जल्द पढ़ेंगे- सुंदर की कार्यकारिणी में दागियों की भरमार!
खरी-खरी में पढ़ेंगे नीरज द्विवेदी की कलम से – भाजपा नेत्री का कांड फिर कैमरे में कैद! साड़ी को लेकर बवाल!







