Advertisement

WhatsApp Old Phones: आपके पुराने फ़ोन में व्हाट्सअप हो सकता है बंद,ऐसे करे चेक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

WhatsApp Old Phones: अगर आप अभी भी कोई पुराना Android स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। WhatsApp ने कुछ पुराने Android वर्जन वाले फोन से अपना सपोर्ट बंद कर दिया है। यानी इन डिवाइस पर अब WhatsApp पहले की तरह काम नहीं करेगा।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, 8 सितंबर 2026 से Android 5.0 और Android 5.1 पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए WhatsApp का सपोर्ट खत्म कर दिया गया है। ऐसे फोन में WhatsApp खोलने पर यूजर्स को ऐप के अंदर ही सपोर्ट खत्म होने से जुड़ा अलर्ट भी दिखाई दे सकता है।

इन फ़ोन पर नहीं चलेगा WhatsApp?

WhatsApp ने Android 5.0 और 5.1 पर चलने वाले डिवाइस को अपने सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट से हटा दिया है। कंपनी अब कम से कम Android 6.0 Marshmallow या उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट कर रही है। अगर आपका फोन अभी Android 5.0 या 5.1 पर चल रहा है, तो सबसे पहले यह चेक करें कि आपके फोन के लिए कोई नया OS अपडेट उपलब्ध है या नहीं। अगर अपडेट मिल जाता है तो फोन को नए Android वर्जन पर अपडेट किया जा सकता है। लेकिन अगर आपके डिवाइस के लिए कोई नया अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए आपको नया स्मार्टफोन लेना पड़ सकता है।

 

WhatsApp Old Phones: आपके पुराने फ़ोन में व्हाट्सअप हो सकता है बंद,ऐसे करे चेक

यह पढ़े – Anaya Bangar:अनाया बांगड़ का ग्लैमर अंदाज, देखिये फैंस की प्रतिक्रिया 

अप्रैल में जानकारी की थी साझा

WhatsApp ने पुराने Android डिवाइस से सपोर्ट हटाने की जानकारी इसी साल अप्रैल में दे दी थी। उस समय कंपनी ने साफ किया था कि कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर WhatsApp का सपोर्ट खत्म किया जाएगा। अब 8 सितंबर से यह बदलाव लागू हो गया है। इसका सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ेगा, जो अभी भी पुराने Android वर्जन वाले फोन इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारत में भी हैं ऐसे यूज़र

भारत समेत कई देशों में आज भी बड़ी संख्या में पुराने स्मार्टफोन इस्तेमाल किए जाते हैं। WABetaInfo के मुताबिक, भारत के अलावा पाकिस्तान और ब्राजील जैसे देशों में भी ऐसे पुराने डिवाइस मौजूद हैं, जिनमें Android 5 या उससे पुराने वर्जन का इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए अगर आपके घर में भी कोई पुराना फोन WhatsApp के लिए इस्तेमाल हो रहा है, तो उसका Android वर्जन जरूर चेक कर लें।

 

यह पढ़े –MP Police Vacancy 2026: MP पुलिस में निकली भर्ती ,ऐसे करे फटाफट आवेदन

Anokhi Aawaj
Author: Anokhi Aawaj