कल तक हो जाएगी घोषणा,समर्पित कार्यकर्ता या शॉर्टकट किसे मिलेगी जिम्मेदारी?
अनोखी आवाज़ सिंगरौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा को जल्द नया अध्यक्ष मिल जाएगा। भोपाल में दो दिनों तक चले संगठनात्मक मंथन के बाद आखिरकार एक नाम पर सहमति बन गई है और आज देर रात या कल तक अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है। हालांकि नया अध्यक्ष कौन होगा यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी लेकिन चर्चा है कि चौंकाने वाले नाम पर मुहर लग सकती है। दूसरी ओर राजनीतिक पंडित यह भी कह रहे हैं कि इस बार भाजयुमों की कुर्सी ही तय करेगी कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर शाह कब तक कुर्सी पर बैठे रहेंगे।
कार्यकर्ता को मिलेगा सम्मान या शॉर्टकट वाले कुर्सी पर हो जाएंगे विराजमान?
सिंगरौली भाजयुमों अध्यक्ष का चयन आसान नहीं होगा क्योंकि यहां दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। इन दर्जनभर दावेदारों में कुछ दावेदार सक्रिय है,जो पार्टी द्वारा दिए विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं तो कुछ दावेदार शॉर्टकट वाले हैं जो सिर्फ अध्यक्ष की घोषणा तक ही आगे पीछे घूमते नजर आ रहे हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को मौका मिलता है या फिर शॉर्टकट तरीके से आने वाले तन और धन से मजबूत किसी व्यक्ति को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा दिया जाएगा।
सही चयन नहीं हुआ तो विद्रोह होना तय!
भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने चार नामों की सूची शीर्ष नेतृत्व को सौंप दी है, इन चार नाम में से किसी एक नाम पर कल तक मुहर लगनी है। ऐसे में 1 नम्बर पर किसका नाम है यह तो अध्यक्ष ही बता पाएंगे लेकिन चर्चा है कि यदि इस इस बार अध्यक्ष चयन में सुंदर से कोई चुक हुई तो उनके कुर्सी पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। क्योंकि कई समर्पित कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से उम्मीद लगाए पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से मेहनत कर रहे हैं ।ऐसे में यदि किसी शॉर्टकट वाले को जिम्मेदारी मिल जाती है तो बाकी अन्य कार्यकर्ता विद्रोह कर सकते हैं। और यह विद्रोह सुंदर की कुर्सी हिला सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सुंदरलाल शाह की कार्यप्रणाली से पहले से ही कार्यकर्ता व पदाधिकारी नाराज है और कई लोग इस्तीफा भी दे चुके हैं।ऐसे में कहीं इस बार यदि सुंदर सही व्यक्ति के नाम किसी सिफारिश नहीं करते हैं तो निश्चित ही आने वाले दिनों में उनकी कुर्सी डगमगा सकती है।
क्या सुंदर शाह के साथ हुआ विश्वासघात..? कैसे वायरल हो गया गोपनीय लेटर..?
यह भी पढ़े—
जयंत हत्याकांड पर क्यों चुप हैं सुंदर लाल शाह
भाजपा अध्यक्ष सुंदर के साथ किसने और क्यों किया विश्वासघात..?
Singrauli News : जयंत कांड पर भाजपा अध्यक्ष सुंदर लाल शाह की खमोशी पर उठने लगे सवाल






