Chhattisgarh students Snake Bite: बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में आपको भी सावधान रहने की जरूरत है खासकर जहरीले कीड़े व सांप, बिच्छू से । क्योंकि आए दिन कहीं ना कहीं इनके काटने से मौत की खबरें देखने को मिल रही है । ऐसे ही सर्पदंश की खबर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर से सामने आयी हैं, जहाँ 6 छात्राओं को सांप ने डस लिया। जिससे तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है। पूरा मामला, महाराष्ट्र के धनोरा स्थित गर्ल्स हॉस्टल का बताया जा रहा है।
कलेक्टटर ने जांच के आदेश
घटना की गंभीरता को देखते हुए गड़चिरौली कलेक्टर ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा कि घटना से जुड़ी हर छोटे-छोटे बिंदु पर जांच की जाएगी। अब माना जा रहा है कि सबसे पहले हॉस्टल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इस दौरान प्रशासनिक अमला अस्पताल पहुंचा और सांप के डसने से घायल भर्ती तीनों छात्राओं का हाल-चाल जाना। इस घटना में तीन छात्राओं की मौत हो चुकी है।
रात में सोते वक्त छात्राओं को पर बोला हमला
जानकारी के अनुसार, एक जहरीला सांप रात में छात्राओं के कमरे में घुस गया और उसने बारी-बारी से 6 छात्राओं को डस लिया। तत्काल सभी छात्राओं को गढ़ चिरौली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तीन छात्राओं ने दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। छात्राओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है सांप के हमले का शिकार हुई सभी छात्राएं 5वीं से 8वीं तक की कक्षाओं में पढ़ती हैं।
यह भी पढ़े – Monsoon Vegetables: बरसात के इस मौसम में भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां,नहीं तो हो सकते हैं बीमार



