Advertisement

Apple ने Samsung को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया पहला Foldable iPhone Duo, जानिए कीमत और खासियत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

iPhone लवर्स के लिए अच्छी खबर हैं क्योंकि अब एप्पल ने ऐसा फ़ोन बाजार में उतारा है जो सैमसंग को कड़ा टक्कर देगा। बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल iPhone को लांच कर दिया है। कंपनी ने इस नए डिवाइस को iPhone Duo नाम दिया है। इसके साथ ही Apple ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, Apple Watch Series 12, Watch Ultra 4 और AirPods 5 जैसे नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं। फोल्डेबल सेगमेंट में iPhone Duo की सीधी टक्कर Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसे प्रीमियम डिवाइस से होगी।

 

यह है iPhone Duo की कीमत

 

Apple iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये बताई गई है। इस कीमत के साथ यह कंपनी के सबसे प्रीमियम iPhone मॉडल्स में शामिल हो गया है। फोल्ड होने पर यह सामान्य स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि खोलने पर बड़ी स्क्रीन का अनुभव मिलता है। मतलब यह iPhone के लवर्स के लिए अच्छा अनुभव होने वाला है।

 

 बरसात के इस मौसम में भूलकर भी न खाएं ये 5 सब्जियां,नहीं तो हो सकते हैं बीमार

Apple ने Samsung को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया पहला Foldable iPhone Duo,

iPhone Duo में मिलेंगे दो डिस्प्ले

 

जानकारी के अनुसार iPhone Duo में दो स्क्रीन दी गई हैं। फोन के बाहर 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है, जबकि इसे अनफोल्ड करने पर 7.6 इंच की इनर स्क्रीन सामने आती है। बड़ी स्क्रीन का इस्तेमाल मल्टीटास्किंग, वीडियो, गेमिंग और दूसरे कामों के लिए किया जा सकता है। इसके आलावा उपयोगकर्ता अपने हिसाब से अन्य उपयोग भी कर सकते हैं।

बेहद खास है डिजाइन

 

Apple ने iPhone Duo की बॉडी में एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने Ceramic Shield 2 टेक्नोलॉजी दी है। इसका उद्देश्य फोल्डेबल फोन की स्क्रीन को रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर सुरक्षा प्रदान करना है।

 

कुछ आसान उपाय करके आप भी पा सकते हैं चश्मे से छुटकारा

खास है iPhone Duo का हिंज

फोल्डेबल फोन में हिंज सबसे अहम हिस्सों में से एक होता है। Apple के अनुसार iPhone Duo का हिंज सामान्य फोल्डेबल डिवाइस से अलग डिजाइन किया गया है। इसमें कस्टम वेरिएबल टॉर्क प्रोफाइल के साथ कार्बन सपोर्ट प्लेट और मैग्नेट का इस्तेमाल किया गया है। जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

Samsung से मुकाबला

फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में iPhone Duo का मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 8 से होने की चर्चा है। दोनों डिवाइस को खोलने के बाद यूजर्स को बड़े स्क्रीन एरिया का अनुभव मिलता है। Apple का नया फोन कंपनी के लिए फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

 

Anokhi Aawaj
Author: Anokhi Aawaj