Advertisement

LPG Cylinder Expiry Date: गैस सिलेंडर लेने से पहले इस आसान तरिके से देख ले एक्सपायरी डेट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडर आज शायद ऐसा कोई परिवार होगा जो उपयोग न करता हो । सुबह का नाश्ता बनाने से लेकर खाना बनाने तक दैनिक घरेलू कार्यों तक एलपीजी सिलेंडर का भरपूर उपयोग होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा की सिलेंडर का एक्सपायरी डेट होती है.

अधिकांश लोग सिलेंडर की कीमत, वजन और सील की जांचकर लेते हैं, लेकिन उसकी एक्सपायरी डेट पर ध्यान नहीं देते। जानकारों के अनुसार गैस सिलेंडर की एक्सपायरी जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह सीधे तौर पर सुरक्षा से जुड़ा मामला है। और आपस आसान तरिके से डेट जान सकते है.

 

 

LPG Cylinder Expiry Date: गैस सिलेंडर लेने से पहले इस आसान तरिके से देख ले एक्सपायरी डेट

सावधानी हटी,दुर्घटना घटी

जानकारी के अनुसार हर एलपीजी सिलेंडर की एक निर्धारित वैधता अवधि होती है। समय-समय पर इसकी तकनीकी जांच और परीक्षण किए जाते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिलेंडर सुरक्षित स्थिति में है या नहीं । यदि किसी कारणवश एक्सपायरी अवधि पार कर चुके सिलेंडर का उपयोग किया जाता है, तो गैस रिसाव या अन्य दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सावधानी से पहले चेक कर ले ताकि दुर्घटना न घटे.

एक्सपायरी डेट चेक करने का आसान तरीका

सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जानने के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती। यह जानकारी सिलेंडर के ऊपरी हिस्से में रेगुलेटर के पास अंकित एक कोड के रूप में लिखी होती है। इस कोड में अंग्रेजी के अक्षर A, B, C या D के साथ एक संख्या दर्ज रहती है। यही कोड सिलेंडर की अगली जांच या वैधता अवधि को दर्शाता है। जिसे आप भली भांति समझकर यह जांच सकते है की इसकी डेट क्या है.

यह भी पढ़े – कौन है अरिश्फा खान जिसने बिग बॉस हाउस में आम्रपाली और माही विज से की लड़ाई

 

कोड में दिए अक्षरों का मतलब

A – जनवरी, फरवरी और मार्च
B – अप्रैल, मई और जून
C – जुलाई, अगस्त और सितंबर
D – अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर

 

 

LPG Cylinder Expiry Date: गैस सिलेंडर लेने से पहले इस आसान तरिके से देख ले एक्सपायरी डेट

वहीं अक्षर के साथ लिखा अंक वर्ष को दर्शाता है। उदाहरण के लिए यदि किसी सिलेंडर पर A-25 लिखा है, तो इसका अर्थ है कि वह सिलेंडर वर्ष 2025 की जनवरी से मार्च तिमाही तक वैध माना जाएगा। इसी तरह D-25 का मतलब अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक की अवधि है। B-2026 लिखा है तो वह अप्रैल 2026 से जून तक के लिए है इसी तरह C का भी होता है.

डिलीवरी के समय जांच जरुरी

हम आप सिलेंडर लेते समय इन चीजों की और खास ध्यान नहीं देते जबकि यह विषय हमारी सुरक्षा से जुड़ा हुआ है इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय इस कोड को अवश्य जांच लें। यदि सिलेंडर की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी हो, तो उसे स्वीकार न करें और तुरंत गैस एजेंसी को इसकी जानकारी दें। कुछ सेकंड की यह जांच आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है तथा संभावित दुर्घटनाओं से बचा सकती है। यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट कर हमे सुझाव अवश्य दे.

यह भी पढ़े – 1 अक्टूबर से बदल जायेगा SBI ATM से पैसे निकालने का नियम

 

Anokhi Aawaj
Author: Anokhi Aawaj