Realme ने कुछ वक्त पहले ही अपना नया Realme C100x फोन लॉन्च किया था। इसी सीरीज के तहत अब कंपनी ने एक और नया 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे Realme C100i के नाम से पेश किया गया है। इस नए डिवाइस में 6.8-इंच की HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है।
डिवाइस में 4GB RAM और 12GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट भी मिल रहा है, यानी फोन में कुल 16GB तक RAM मिल रही है। कंपनी का कहना है कि फोन में ArmorShell प्रोटेक्शन मिल रही है और इसने मिलिट्री-ग्रेड ड्रॉप और कम्प्रेशन टेस्ट भी पास किए हैं, जिससे मुश्किल हालात में भी इसकी मजबूती बनी रहती है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…
Realme C100i की कीमत
कीमत की बात करें तो Realme C100i के सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है। डिवाइस को अभी आप realme.com से खरीद सकते हैं और जल्द ही दूसरे ऑनलाइन रिटेलर्स और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर पर भी मिलेगा। फोन को दो कलर ऑप्शन स्काईलाइन सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है।
Gold Silver Price : रक्षाबंधन पर सोने और चांदी की कीमत में इजाफा
Realme C100i के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8-इंच (720×1570 पिक्सल) HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 700nit (typ) / 900nit (HBM) तक की ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में Panda@MN228 ग्लास प्रोटेक्शन भी मिल रही है।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 1.8 GHz ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर, Mali-G57 MP1 GPU मिल रहा है। डिवाइस में 4GB LPDDR4X RAM, 64GB UFS 2.2 स्टोरेज और माइक्रो-SD कार्ड से 2TB तक मेमोरी बढ़ाने की सुविधा भी मिल रही है।
Realme C100i के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8MP रियर कैमरा मिल रहा है जिसके साथ LED फ्लैश मिल रही है। जबकि सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 5MP फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm ऑडियो जैक, अल्ट्रा-लीनियर बॉटम-पोर्टेड स्पीकर भी मिल रहा है।
धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित के लिए फोन में IP64 रेटिंग मिल रही है। साथ ही फोन में मिलिट्री-ग्रेड मजबूती (MIL-STD-810H) डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C6500mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
लो भाई आ गया रक्षाबंधन पर ‘एक पैग फ्री’ का ऑफर! इस शहर में मिल रहा ऑफर






