Advertisement

टीवीएस जुपिटर के स्‍पेक्‍ट्रकल रेंज, दो नए रंगों के साथ आई मार्केट में

Share करें

✓ Link copy हो गया!

भारत में टीवीएस की ओर से कई सेगमेंट में स्‍कूटर और मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से स्‍कूटर सेगमेंट में TVS Jupiter 110 को ऑफर किया जाता है। अब इस स्‍कूटर को Spectral Range को भी लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। किस तरह की खासियत के साथ कितना दमदार इंजन दिया है। किस कीमत इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई नई रेंज
टीवीएस की ओर से भारतीय बाजार में जुपिटर की नई रेंज के तौर पर Spectral Range को लॉन्‍च कर दिया है। इस रेंज में दो नए रंगों के विकल्‍प के साथ इसे ड्यूल टोन रंगों में ऑफर किया गया है।

Gold Silver Price : रक्षाबंधन पर सोने और चांदी की कीमत में इजाफा

फीचर्स प्रीमियम

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर की नई रेंज में प्रीमियम और लंबी सीट को दिया है। इसके साथ ही सीक्‍वेंशियल टर्न इंडीकेटर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, 33 लीटर बूट स्‍पेस, स्‍मार्ट कनेक्‍ट तकनीक, नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट, TVS iGO असिस्ट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है।

दमदार इंजन के साथ

टीवीएस की ओर से इस स्‍कूटर के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 113.3 सीसी की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन से स्‍कूटर को 5.9 किलोवाट की पावर और 9.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

कीमत आकर्षक
टीवीएस जुपिटर के स्‍पेक्‍ट्रकल रेंज को दो नए रंगों के साथ ऑफर किया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 89825 रुपये से शुरू हो जाती है।

 

इस बार रक्षाबंधन का क्या है शुभ मुहूर्त? 27-28 कब बांधे भाई को राखी

Anokhi Aawaj
Author: Anokhi Aawaj