Upcoming SUVs: कार के शौकीनों के लिए बेहतर खुश कर देने वाली खबर हैं। क्योकि जल्द ही भारत में एक से बढ़कर एक कारे लांच होने वाली हैं।
क्योंकि भारत में मिडसाइज SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि आने वाले महीनों में इस सेगमेंट में कई नए मॉडल और अपडेटेड SUV देखने को मिल सकती हैं। खास बात यह है कि कंपनियां अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के विकल्प भी पेश करने की तैयारी में हैं। आने वाले समय में हुंडई, होंडा, रेनो, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों की SUV बाजार में नजर आ सकती हैं। आइए एक एक कर जानते हैं की आने वाले महीनों में किन मॉडल्स को लॉन्च किया जा सकता है।
Hyundai Bayon जल्द आ सकती है मार्केट में
हुंडई अपने कई बेहतरीन कार सिग्मेंट के जरिये मार्केट में अच्छी पकड़ बनाकर रखी है और अब हुंडई भारतीय बाजार के लिए नई SUV पर काम कर रही है, जिसका नाम Bayon हो सकता है। कंपनी के मुताबिक इसका नाम फ्रांस के बास्क क्षेत्र के शहर Bayonne से प्रेरित है। नई SUV को भारत जैसे तेजी से विकसित हो रहे बाजार के लिए तैयार किया जा रहा है।भारत में आने वाली Bayon ग्लोबल मॉडल से काफी अलग होगी। ग्लोबल Bayon, i20 पर आधारित क्रॉसओवर है, जबकि भारत-स्पेक मॉडल को ज्यादा पारंपरिक SUV डिजाइन मिलने की उम्मीद है।
Honda Elevate Facelift भी तैयार
Honda Elevate को जल्द ही फेसलिफ्ट अपडेट मिलने की उम्मीद है। अपडेटेड मॉडल में बाहरी डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स में भी बदलाव किए जा सकते हैं।
नई एलिवेट में 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। इनमें से कुछ फीचर्स मौजूदा मॉडल में उपलब्ध नहीं हैं या सीमित तौर पर मिलते हैं।पावरट्रेन की बात करें तो बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, फेसलिफ्ट के साथ हाइब्रिड पावरट्रेन को शामिल किए जाने की संभावना पर भी नजर रहेगी।
15 अक्टूबर से लागू होंगे UPI के नए नियम,2000 से ज्यादा पर देना होगा चार्ज !
Renault Duster Hybrid
Renault Duster Hybrid को भारतीय बाजार में पहले ही पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जा चुका है। अब इसके साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन आने की उम्मीद है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। डस्टर के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में 1.8-लीटर GDI पेट्रोल इंजन के साथ 1.4 kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की जानकारी सामने आई है।कंपनी के मुताबिक इस पावरट्रेन में 1,000 किलोमीटर तक की कुल रेंज और करीब 80 प्रतिशत तक ड्राइविंग प्योर EV मोड में करने की क्षमता बताई गई है। हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय ही स्पष्ट होंगे।
Tata Sierra Dark Edition
टाटा मोटर्स अपनी नई सिएरा को डार्क एडिशन में भी पेश करने की तैयारी कर सकती है। मौजूदा सिएरा के मुकाबले इसका लुक ज्यादा ऑल-ब्लैक थीम वाला होगा।
Tata Sierra Dark Edition में ब्लैक एक्सटीरियर, ब्लैक अलॉय व्हील और बेहद कम क्रोम एलिमेंट्स दिए जाने की उम्मीद है। केबिन में भी ब्लैक थीम के साथ ब्लैक लेदरेट सीट्स मिल सकती हैं।
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्री पर कैसे करे माँ दुर्गा की पूजा,ये है शुभ मुहूर्त
Mahindra BE.07
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप में BE 07 भी एक महत्वपूर्ण मॉडल हो सकती है। इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस SUV को हाल के महीनों में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। BE 07 का डिजाइन BE 6 की तुलना में ज्यादा पारंपरिक SUV जैसा रखा जाएगा। इसके कारण केबिन में ज्यादा जगह मिलने और इसे परिवार के इस्तेमाल के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बनाने की उम्मीद है।
पावरट्रेन की बात करें तो BE 07 में BE 6 के साथ कई तकनीकी हिस्से साझा किए जाने की संभावना है। इसमें बैटरी और मोटर के विकल्प भी BE 6 से लिए जा सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक तकनीकी जानकारी लॉन्च के करीब सामने आएगी।
ऐसे में यदि आप भी कार खरीदने की योजना बना रहे है तो थोड़ा इंतजार कर लीजिये क्योकि आपको भी बेहद अच्छे फीचर और कम कीमत में अच्छी कारे मिल सकती है।
क्या मध्यप्रदेश में बंद हो जाएगी Ladli Behna Yojana ?






