महेंद्रा की गाड़िया भला किसे पसंद नहीं होगा ,जब मार्केट में आती है तो सुर्खियां बटौर लेती है इस बार भी Mahindra ने 15 अगस्त 2025 को Vision.T Concept पेश किया। इसे कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप से जोड़कर देखा जा रहा है। Vision.T को 2023 में सामने आए Thar.e Concept का विकसित रूप माना जा रहा है। नए कॉन्सेप्ट में Thar की पहचान वाला बॉक्सी डिजाइन बरकरार है, लेकिन इसके लुक को पहले के मुकाबले ज्यादा फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है।
Vision.T को देखकर यह भी माना जा रहा है कि Mahindra Thar के इलेक्ट्रिक वर्जन को प्रोडक्शन मॉडल की दिशा में आगे बढ़ा सकती है। हालांकि, अभी कंपनी ने इसके पावरट्रेन और प्रोडक्शन वर्जन को लेकर पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

नया EV लुक मचा रहा तहलका
Vision.T के फ्रंट में काफी अलग डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें डुअल-स्लॉट ग्रिल के साथ ब्लॉकी पैटर्न दिया गया है। ग्रिल के दोनों तरफ वर्टिकल LED लाइटिंग एलिमेंट्स लगाए गए हैं। फ्रंट बंपर को भी काफी मजबूत लुक दिया गया है और सेंटर टो हुक के आसपास येलो हाइलाइट्स दिखाई देती हैं।
शाहरुख़,अजय और टाइगर की विमल ने बढ़ाई मुश्किले FDA ने नोटिस जारी किया लम्बा चौड़ा नोटिस
दमदार ऑफ-रोड लुक खींच रहा ध्यान
साइड प्रोफाइल में Vision.T का बॉक्सी और ऊंचा SUV सिल्हूट दिखाई देता है। इसमें 5-डोर लेआउट दिया गया है। बड़े और उभरे हुए टायर इसे ज्यादा रग्ड लुक देते हैं। हालांकि, प्रोडक्शन मॉडल में इनका डिजाइन थोड़ा अलग या कम एक्सट्रीम हो सकता है।
SUV में स्क्वायर शेप के ORVM, मोटी क्लैडिंग के साथ बॉक्स शेप व्हील आर्च और C-पिलर में छिपे रियर डोर हैंडल दिए गए हैं। रियर डोर हैंडल का डिजाइन Thar Roxx से मिलता-जुलता नजर आता है Vision.T के पीछे सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज इसका बड़ा स्पेयर व्हील है, जिसे टेलगेट पर लगाया गया है। इसमें फ्यूचरिस्टिक 5-स्पोक अलॉय डिजाइन दिया गया है।
रियर में स्क्वायर शेप की टेल लैंप यूनिट मिलती है, जिसमें पिक्सल-स्टाइल LED एलिमेंट्स दिए गए हैं। नीचे सिल्वर फिनिश वाली स्किड प्लेट भी दिखाई देती है, जो इसके ऑफ-रोड SUV लुक को और मजबूत करती है।

अंदर है कई बेहतरीन फीचर
Vision.T के इंटीरियर में टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस दिखाई देता है। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें टॉगल कंट्रोल्स मौजूद हैं। केबिन में सिल्वर फिनिश के कई एलिमेंट्स दिखाई देते हैं।
डैशबोर्ड का सबसे बड़ा आकर्षण इसका बड़ा सेंट्रल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है। इसके नीचे फिजिकल कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं। इसके अलावा ड्राइवर के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है।






