Advertisement

Laughing Buddha Vastu Tips: घर में सही जगह रखें लाफिंग बुद्धा, धन वर्षा ही नहीं बल्कि बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Laughing Buddha Vastu Tips: आजकल घर की सजावट के लिए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति काफी पसंद की जाती है,आप भी अपने घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखे ही होंगे यदि नहीं भी रखे होंगे तो अपने किसी परिचित के यहां जरूर देखी होगी। इन दिनों तो लोग अपने दुकानों में भी रखने लगे है लेकिन आपने कभी सोचा की इसको रखने का सही तरीका क्या है । वास्तु और फेंगशुई की मान्यताओं में इसे खुशहाली, सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

मान्यता है कि इसे सही दिशा और सही जगह पर रखने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। आइए जानते हैं लाफिंग बुद्धा से जुड़ी मान्यताएं, इसके अलग-अलग रूप और इसे घर में रखने की सही जगह।

 

लाफिंग बुद्धा का इतिहास समझिये

 

लाफिंग बुद्धा को चीनी परंपरा में बुडाई (Budai) और जापानी संस्कृति में होतेई (Hotei) के नाम से जाना जाता है। ऐतिहासिक रूप से बुडाई को एक घूमने वाले चीनी भिक्षु के रूप में जाना जाता है, जो हमेशा अपने साथ एक कपड़े का थैला रखते थे।
उनकी हंसमुख मुस्कान और गोल-मटोल व्यक्तित्व के कारण समय के साथ उनकी छवि खुशी, संतोष और सौभाग्य के प्रतीक के रूप में लोकप्रिय हो गई। हालांकि, कुछ लोग इन्हे भगवान बुद्ध से जोड़कर देखते है लेकिन उन्हें ऐतिहासिक गौतम बुद्ध से अलग माना जाता है।

Laughing Buddha Vastu Tips: घर में सही जगह रखें लाफिंग बुद्धा
Laughing Buddha Vastu Tips: घर में सही जगह रखें लाफिंग बुद्धा

 

यह पढ़े – LPG Cylinder Expiry Date: गैस सिलेंडर लेने से पहले इस आसान तरिके

लाफिंग बुद्धा रखने की मान्यता है?

वास्तु और फेंगशुई के अनुसार लाफिंग बुद्धा को घर में रखना सुख-शांति और समृद्धि से जोड़ा जाता है।

सुख-समृद्धि: लाफिंग बुद्धा हंसते हुए चेहरे को खुशहाल और सकारात्मक माहौल का प्रतीक माना जाता है।

सकारात्मक ऊर्जा: मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा मौजूदगी घर में पॉजिटिव माहौल बनाए रखने में मदद करती है।

सौभाग्य: कुछ लोग लाफिंग बुद्धा गुड लक और समृद्धि का प्रतीक मानकर घर या ऑफिस में रखते हैं।

पारिवारिक खुशहाली: बच्चों या परिवार के सदस्यों के साथ लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को आपसी प्रेम और खुशियों से जोड़कर देखा जाता है।

अलग-अलग लाफिंग बुद्धा का क्या मतलब है?

 

  Laughing Buddha Vastu Tips: घर में सही जगह रखें लाफिंग बुद्धा

 

लाफिंग बुद्धा की अलग-अलग मुद्राओं और स्वरूपों को अलग-अलग इच्छाओं से जोड़ा जाता है।

थैला लिए लाफिंग बुद्धा:से सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

बच्चों के साथ लाफिंग बुद्धा: इसे परिवार में खुशहाली और बच्चों से जुड़ी सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

सोने का सिक्का लिए लाफिंग बुद्धा: फेंगशुई की मान्यता में इसे धन और आर्थिक समृद्धि से जोड़ा जाता है।

मेंढक के साथ लाफिंग बुद्धा: इसे धन और समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।

माला लिए लाफिंग बुद्धा: इसे ध्यान, शांति और मानसिक सुकून का प्रतीक माना जाता है।

पंखा लिए लाफिंग बुद्धा: मान्यता है कि यह जीवन की बाधाओं को दूर करने और सकारात्मकता बढ़ाने का प्रतीक है।

 

 

यह पढ़े –  1 अक्टूबर से बदल जायेगा SBI ATM से पैसे निकालने का नियम

लाफिंग बुद्धा को कैसे रखे

1. मुख्य द्वार के पास
वास्तु और फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार लाफिंग बुद्धा को मुख्य प्रवेश द्वार के पास रखना शुभ माना जाता है। इसे किसी साफ टेबल या शेल्फ पर रखें और फर्श पर रखने से बचें।

2. लिविंग रूम
घर के लिविंग रूम में लाफिंग बुद्धा रखना सबसे आम विकल्पों में से एक है। इसे ऐसी जगह रखा जा सकता है, जहां परिवार के सदस्य आसानी से इसे देख सकें।

 

Laughing Buddha Vastu Tips: घर में सही जगह रखें लाफिंग बुद्धा

 

3. ऑफिस या स्टडी एरिया
व्यवसाय और कामकाज की जगह पर इसे रखना भी फेंगशुई में सकारात्मकता और सफलता की इच्छा से जोड़ा जाता है।

4. गार्डन या बालकनी
घर में गार्डन या खुली बालकनी है तो शांत और साफ जगह पर लाफिंग बुद्धा रखा जा सकता है। इसे प्रकृति के करीब रखना कई लोगों को सुखद लगता है।

इन जगहों पर लाफिंग बुद्धा रखने से बचें

वास्तु और फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार लाफिंग बुद्धा को बाथरूम, टॉयलेट या उसके आसपास नहीं रखना चाहिए। इसे सीधे जमीन पर रखने से भी बचें। साफ और थोड़ी ऊंची जगह, जैसे टेबल या शेल्फ, इसके लिए बेहतर मानी जाती है। किचन या ऐसी जगह जहां गर्मी, धुआं या गंदगी अधिक रहती हो, वहां भी इसे रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

हलांकि लाफिंग बुद्धा से जुड़े धन, स्वास्थ्य या सकारात्मक ऊर्जा वाले दावे वास्तु और फेंगशुई की पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इनके प्रभाव के वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।

 

 

Anokhi Aawaj
Author: Anokhi Aawaj